Gadar 2: जब सनी देओल से पूछा गया था-कभी पाकिस्तान तो नहीं जाएंगे ना? ‘तारा सिंह’ का जवाब सुन हो जाएंगे हैरान

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर: एक प्रेम कथा में सनी देओल के साथ अमरीश पुरी और अमीषा पटेल थे. इसी साल गदर 2 रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर वो चर्चा में है. लेकिन क्या आप जानते है एक बार एक्टर ने पाकिस्तान के लोगों के बारे में बड़ी बात कह दी थी.

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के साथ अपनी हिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा के सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जिन्होंने 2001 में इसका पहला पार्ट बनाया था. फिल्म में पाकिस्तान को फ्रेम में रखकर कहानी बुना गया है. पकिस्तान के बारे में मूवी में नेगेटिव शेड दिखाया गया है. लेकिन क्या आप जानते है सनी ने पाकिस्तान में जाने की इच्छा जताई थी.

पाकिस्तान जाना चाहते थे सनी देओल!

दरअसल, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पाकिस्तान के लोग बहुत प्यार करते है. आप की अदालत में जब उनसे पूछा गया कि, कभी पाकिस्तान तो नहीं जाएंगे ना. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, ऐसा तो कुछ नहीं है. जब जाना होगा तो हम जरूर जाएंगे. क्योंकि वहां के लोग बहुत प्यार करते हैं. मुझे अक्सर एयरपोर्ट में मिलते हैं, ईमेल में मिले हैं, जहां पर भी मिले हैं, बहुत प्यार से मिलते हैं, पूरा परिवार. क्योंकि परिवार में कुछ इस तरह के गलत फहमी नहीं है. ये कुछ चंद लोग होते है जो गलत फहमियां बना लेते है.

https://www.instagram.com/reel/CoE1vgagqLy/
गदर 2 कब होगी रिलीज?

गौरतलब है कि सनी देओल पाकिस्तान जा चुके है. एक्टर गुरु नानक की 550वीं जयंती के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए थे. बता दें कि गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों ने एक नया पोस्टर शेयर किया था. गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होगी. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर: एक प्रेम कथा में सनी के साथ अमरीश पुरी और अमीषा पटेल थे. 2001 में रिलीज हुआ फिल्म उस समय बॉलीवुड इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक था. दो दशक से अधिक समय बाद सीक्वल आता है.

Also Read: Gadar 2 में सनी देओल को टक्कर देगा यह शातिर विलेन, तारा सिंह-सकीना की लव स्टोरी में खड़ी करेगा मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >