जिसे आप सोच रहे हैं, वह नहीं… ये हैं रेखा के असली फेवरेट रोमांटिक हीरो, जानें नाम

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के पसंदीदा रोमांटिक एक्टर्स कौन हैं? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं और ये खुलासा रेखा ने खुद किया था.

साल 2010 के स्क्रीन अवॉर्ड्स से जुड़ा एक किस्सा है, जब दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने स्टेज पर अपने फेवरेट रोमांटिक एक्टर्स की लिस्ट बताई. इस दौरान स्टेज पर उनके साथ शाहरुख खान और शाहिद कपूर भी मौजूद थे. सेगमेंट की शुरुआत डांस से हुई, जहां शाहरुख खान और शाहिद ने रेखा के साथ स्टेज शेयर किया. इसके बाद दोनों एक्टर्स ने रेखा की खूबसूरती और उनकी अदाओं की जमकर तारीफ की. उसके बाद किंग खान ने एक्ट्रेस से पूछा कि उनके पसंदीदा एक्टर्स कौन हैं. तभी शाहिद ने तुरंत कहा कि उन्हें खासतौर पर ‘रोमांटिक एक्टर्स’ के बारे में बताना चाहिए.

रेखा ने पुराने सितारों को दिया खास स्थान

रेखा ने अपने जवाब में कहा, “सबसे पहले मैं दिलीप कुमार का नाम लूंगी, वह बेहद रोमांटिक हैं. इसके बाद देव आनंद, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, जीतेन्द्र, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा. शाहरुख खान ने मजाक में कहा कि शायद वह किसी को भूल गई हैं. वहीं शाहिद कपूर ने भी इशारा किया कि उनकी पीढ़ी के एक्टर्स का नाम नहीं लिया गया. इस पर रेखा ने हंसते हुए जवाब दिया कि शायद उम्र के फासले की वजह से वह कुछ नाम भूल गई हो. इस पर किंग खान ने कहा, “आप तो अभी भी अठारह साल की हैं.”

इस फिल्म में किंग खान आएंगे नजर 

शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन-थ्रिलर है, जो 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म का डायरेक्शन सुजॉय घोष और सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म का हिस्सा मुंज्या स्टार अभय वर्मा भी है. 

यह भी पढ़ें- Toxic: यश संग ‘टॉक्सिक’ में चमकेंगी कियारा, कहा- ‘नादिया’ जैसा किरदार पहले कभी नहीं मिला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >