Dharmendra से शादी के बाद साथ ना रहने पर हेमा मालिनी ने किया था खुलासा, कहा था- हम पर उंगलियां उठी और आरोप लगाए गए

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी बहुत खास है. हालांकि एक्टर से शादी के बाद हेमा उनके साथ एक ही घर में नहीं रहती थी. इसका खुलासा एक्ट्रेस ने ऑटोबॉयग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में किया था.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर जानकर फैंस टूट गए हैं. धर्मेंद्र अपने पीछे 300 फिल्मों की एक बेमिसाल विरासत छोड़ गए हैं. आज एक्टर में मुंबई में अपने घर पर आखिरी सांस ली. हेमा और धर्मेंद्र की लव स्टोरी बॉलीवुड में चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है. कपल ने साल 1980 में शादी की, लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस ने उनसे अलग रहने का फैसला किया. इसके पीछे की वजह आपको बताते हैं.

ध��्मेंद्र से शादी के बाद अलग रहने का फैसला हेमा मालिनी ने क्यों लिया?

दरअसल, हेमा मालिनी से शादी करने से पहले धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं. जब उन्होंने हेमा से शादी की तो कई सवाल खड़े हुए. अपनी ऑटोबॉयग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र से शादी के बाद अलग रहने का फैसला उन्होंने क्यों किया. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी. धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो भी किया मैं उससे खुश हूं.” हेमा ने बताया कि उन्हें दूसरी औरत का लेवल दिया गया और कई तरह की बातें की गई. एक्ट्रेस ने कहा, “उंगलियां उठीं. हम पर आरोप लगाए गए. मुझे पता था कि लोग मेरी पीठ पीछे मेरे बारे में बात करते हैं. मुझे बस इतना पता था कि वो मुझे खुश रखते हैं और मैं बस खुशी चाहती थी.”

हेमा मालिनी ने कहा- कोई भी ऐसे जीना नहीं चाहता

लहरे रेट्रो को दिए एक पुराने इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने स्वीकार किया था उनकी लाइफ पारंपरिक शादी जैसी नहीं है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “कोई भी इस तरह जीना नहीं चाहता. लेकिन जो होता है उसे स्वीकार करना ही पड़ता है. मैं इस बात से नाराज नहीं हूं. मैं अपने आप से खुश हूं. मेरे दो बच्चे हैं और मैंने उन्हें अच्छी तरह पाला है.”

धर्मेंद्र की पहली पत्नी

धर्मेंद्र की बहुत कम उम्र में ही प्रकाश कौर से शादी हो गई थी. धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, जिनका नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं. जबकि धर्मेंद्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की थी और उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं.

यह भी पढ़ेंDharmendra Health Update: सनी देओल की टीम ने बताया- धर्मेंद्र की हालत अब स्थिर, हॉस्पिटल पहुंचे शाहरुख, सलमान और गोविंदा समेत कई स्टार्स, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >