What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन के मुश्किल समय में जया बच्चन ने ऐसे किया सपोर्ट, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

1 / 1
What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन के मुश्किल समय में जया बच्चन ने ऐसे किया सपोर्ट, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
फुल स्क्रीन में देखें

What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन के मुश्किल समय में जया बच्चन ने ऐसे किया सपोर्ट, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन के कठिन दौर में जया बच्चन उनके साथ हमेशा रही. नातिन नव्या नवेली नंदा के शो व्हाट द हेल नव्या में जया ने इसपर खुलकर बात की.

What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का शो व्हाट द हेल नव्या काफी पॉपुलर है. इस पॉडकास्ट शो के जरिए दर्शकों को नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा और दादी जया बच्चन के साथ कई राज खोलती है.

व्हाट द हेल नव्या के लेटेस्ट एपिसोड में नव्या, श्वेता और जया ने फेलयिर पर चर्चा की और जब कोई पुरुष फेल हो जाता है तो समाज कैसे कठोर हो सकता है. नव्या ने जया से पूछा कि वह नाना (अमिताभ) के बुरे दौर से कैसे निपटी.

इसपर नव्या के सवाल का जवाब देते हुए जया ने कहा, उन्होंने विभिन्न प्रकार की असफलताएं देखी हैं. हम एक साथ इससे गुजरे. मुझे नहीं पता कि मैंने सही काम किया या गलत, लेकिन जब कोई व्यक्ति कठिन दौर से गुजर रहा होता है, तो उसके पास रहना और उसके लिए शांत रहना अच्छा होता है.

जया ने आगे कहा, ”वहां चुपचाप खड़े रहना और यह कहना अच्छा लगता है कि सुनो मैं तुम्हारे लिए यहां हूं. अगर वे आपकी सहायता चाहते हैं, अगर उन्हें आपकी सहायता की आवश्यकता है, वे इसके लिए पूछेंगे.”

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन में बेहद कठिन समय देखा है. मुश्किल समय में बिग बी के साथ जया बच्चन चट्टान की तरह खड़े रही. चाहे उनकी कंपनी का दिवालियापन हो या बिग बी को गंभीर चोट जब लगी, हर बार एक्टर ने दमदार वापसी की.

अमिताभ बच्चन को जब निर्देशक यश चोपड़ा ने मोहब्बतें में किरदार दिया था, तब उनकी किसमत एक बार फिर से चमक गई. उसके बाद टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति ने भी उनके करियर को दोबारा ट्रैक पर ला दिया.

नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट शो व्हाट द हेल नव्या स्ट्रीमिंग 1 फरवरी से शुरू हुआ है. हर गुरुवार को नया एपिसोड आता है. इसे देखने के लिए आपको @NavyaNanda के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा.

जया बच्चन पिछली बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी. इस मूवी में वो रणवीर सिंह की दादी के किरदार में दिखी थी. फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी थे.

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन ने किया ऐसा काम, इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >