What The Hell Navya: क्या नव्या नवेली के शो पर आएंगी ऐश्वर्या राय, जानिए अमिताभ बच्चन की नातिन का जवाब

What The Hell Navya: नव्या नवेली नंदा का शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ में दर्शक ऐश्वर्या राय बच्चन को देखना चाहते है. अभी तक वो शो में नजर नहीं आई. इस बारे में नव्या ने बड़ी बात कही है.

What The Hell Navya: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नव्या एक लोकप्रिय स्टार किड और अपने पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ को लेकर लाइमलाइट में रहती है. उनके पॉडकास्ट के सीजन 2 में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन नजर आ चुकी है. जिनके साथ नव्या कई मुद्दों पर चर्चा करती है. इस दौरान बच्चन परिवार के कई राज भी फैंस जान पाए है. अब फैंस उनसे जानना चाहते हैं कि इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन कब नजर आएंगी.


शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ में कब आएंगी ऐश्वर्या राय
अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी-एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को नव्या के शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ में फैंस देखना चाहते हैं. जूम संग एक इंटरव्यू में नव्या से ये सवाल पूछा गया. इस पर स्टारकिड ने कहा, सीजन 3 में (अगर आएगा तो) मैं शो पर परिवार के बाहर से अलग-अलग गेस्ट को लाना चाहूंगी. नव्या आगे कहती है, पहले दो सीजन में हम तीनों ही रहे हैं. अब मैं किसी वैज्ञानिक या एथलीट या किसी अलग फील्ड के लोगों को अपने शो पर बुलाना चाहूंगी. उनसे बातचीत काफी मजेदार और रोमांचक होगी.


अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में शामिल हुआ था बच्चन परिवार
गौरतलब है कि काफी समय से ऐसी खबरें चल रही थी कि बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय नहीं रहती. साथ ही एक्ट्रेस और अभिषेक के रिश्ते में खटास आ गई है. लेकिन ऐसी खबरों के बाद कई मौकों पर बिग बी, अभिषेक के साथ एक्ट्रेस नजर आई. वहीं, हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने होलिका दहन की तसवीरें फैंस के साथ शेयर किया था. इसमें पूरा बच्चन परिवार दिखा था. ऐश्वर्या राय और आराध्या भी इसमें दिखी थी. वहीं, अगले दिन नव्या ने होली सेलिब्रेट करते हुए फोटोज पोस्ट की. तसवीरों में वो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ पोज देते दिखी थी. इसके अलावा पूरा बच्चन परिवार, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में नजर आए थे. संगीत नाइट में बिग बी, जया, श्वेता बच्चन सहित सारा परिवार दिख था.

पहले एक्शन सीन करने में होती थी ये मुश्किलें, ना होता था VFX और ना बॉडी डबल, बिग बी ने खुद बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >