Welcome to the Jungle: बॉलीवुड की अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर तुषार कपूर ने अपने को-स्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि वह कितने तेज दिमाग वाले और मेहनती एक्टर हैं.
तुषार कपूर: “अक्षय कुमार को याद रहती है पूरी स्क्रिप्ट”
तुषार कपूर ने बताया कि अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान सेट पर सबके साथ खूब हंसी-मजाक और शरारतें करते रहते हैं, लेकिन काम के मामले में वह बहुत मेहनती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय इतने तेज दिमाग के हैं कि उन्हें पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग याद रहती है और वह हर सीन को अच्छे से समझकर काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: Munjya 2: इस शर्त पर बनेगी ‘मुंज्या 2’, डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बोले- 10 साल लग जाएं तो भी मंजूर
किसी भी एक्टर के साथ नहीं हुआ भेदभाव
तुषार कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े कलाकार हैं, लेकिन डायरेक्टर ने किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया. अहमद खान ने बिना किसी समझौते के सभी एक्टर्स को बराबर स्क्रीन टाइम दिया गया है ताकि हर कोई अपनी एक्टिंग दिखा सके. यही वजह है कि फिल्म को बनने में थोड़ा ज्यादा समय लगा.
कब रिलीज होगी यह फिल्म?
यह धमाकेदार कॉमेडी फिल्म इसी महीने यानी 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और तुषार कपूर के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे ढेर सारे कलाकार एक साथ नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Cocktail 2 में कैसा है रश्मिका का किरदार ‘दिया’? बोलीं- मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है ये रोल
