Welcome To The Jungle Release: परेश रावल ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज को लेकर दिया रिएक्शन, कहा- अप्रैल 2026 में रिलीज होगी

Welcome To The Jungle Release: अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग नवंबर-दिसंबर से शुरू होगी. परेश रावल ने कंफर्म किया कि फिल्म मार्च-अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जानें पूरी स्टार कास्ट और डिटेल्स.

Welcome To The Jungle Release: अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम टू द जंगल’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग कई बार टल चुकी है, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है. लेकिन अब एक्टर परेश रावल ने इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

मार्च-अप्रैल 2026 में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में परेश रावल ने खुलासा किया कि “नवंबर या दिसंबर में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी और मुझे पूरा विश्वास है कि यह मार्च या अप्रैल 2026 में रिलीज हो जाएगी. यह बहुत जबरदस्त और धमाल फिल्म होने वाली है.”

स्टार-कास्ट से भरी पूरी फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और इसे फिरोज ए. नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट बेहद भव्य है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे कलाकार नजर आएंगे.

परेश रावल का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो परेश रावल 19 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘अजेय – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में नजर आएंगे. इसके अलावा वह ‘हेरा फेरी 3’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे. दिवाली 2025 पर उनकी हॉरर फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ की एडवांस बुकिंग गंभीर, क्या बॉक्स ऑफिस पर करेगी कमाल? ट्रेड एक्सपर्ट्स ने दी राय

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Records: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ ने रचा बड़ा इतिहास, भारत के बाद विदेशों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >