Welcome To The Jungle Release Date: अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी फिर लौटेगी, ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट लॉक

Welcome to the Jungle Release Date: ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट तय हो गई है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में आएगी. अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ इस कॉमेडी में कई बड़े सितारे नजर आएंगे. फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे.

Welcome to the Jungle Release Date: ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मेकर्स ने इसकी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट लॉक कर दी है. यह बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म इस साल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी दर्शकों को हंसाने लौटेगी.

क्रिसमस पर अक्षय कुमार का खास तोहफा

इससे पहले अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘वेलकम टू द जंगल’ की झलक दिखाई थी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में अक्षय ने विशाल स्टारकास्ट के साथ सभी को मैरी क्रिसमस कहा. साथ ही उन्होंने फिल्म की भव्यता की झलक भी दी. वीडियो में तुषार कपूर, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, दिशा पटानी समेत कई सितारे नजर आए थे.

सितारों से सजी है फिल्म की पूरी टीम

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन, फिरोज खान और दिवंगत पंकज जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं.

फिर लौटेगा हंसी का तूफान

इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी से साफ है कि यह फिल्म कॉमेडी का बड़ा धमाका करने वाली है. ‘वेलकम’ सीरीज पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय रही है. अब देखना होगा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाल मचाती है.

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 New Release Date: बार बार टल रही है अजय देवगन की ‘धमाल 4’, मेकर्स ने एक बार फिर बदला फिल्म का रिलीज प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >