बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की बढ़ाई टेंशन, 8वें दिन कमाए महज इतने करोड़

Welcome To The Jungle Day 8 Collection: वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर अल्फा के आने से थोड़ी सुस्त पड़ी है. आठवें दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी कमाई की. आइये जानते हैं.

Welcome To The Jungle Day 8 Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर वेलकम टू द जंगल 26 जून को थियेटर्स में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं भारत में अभी तक यह सेंचुरी नहीं मार पाई है. इधर 3 जुलाई को आलिया भट्ट की अल्फा रिलीज होने के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली.

Welcome To The Jungle Day 8 Collection: वेलकम टू द जंगल ने 8 दिनों में कमाए इतने करोड़

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर अल्फा के आने से सुस्त हो गई है. रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने देशभर में 7,557 शोज के साथ 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत में कुल कमाई 97.65 करोड़ तक पहुंच गई, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 116.27 करोड़ है. वहीं ओवरसीज मार्केट में भी 1 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 27.45 करोड़ हो गया. अगर दुनियाभर की कमाई की बात करें, तो ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक 143.72 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

Welcome to the jungle collection

अल्फा ने कमाए इतने करोड़

आलिया भट्ट की अल्फा ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म देशभर में 7,534 शोज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. विदेशों में इसने 16.10 करोड़ कमाए.

Alpha collection

Welcome To The Jungle Star Cast: वेलकम टू द जंगल में मौजूद हैं ये स्टार्स

अहमद खान की ओर से निर्देशित, ‘वेलकम टू द जंगल’ में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू, दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फ़िरोज़ खान (अर्जुन), दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कई कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Alpha पर हुई पैसों की बारिश या रही फीकी शुरुआत, ओपनिंग डे के आंकड़े आए सामने

यह भी पढ़ें-बिहार-झारखंड में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ हिट या फेल, टिकट सेल्स ने खोली पोल, इन थिएटर्स में लगी है फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >