War 2 vs Coolie Box Office Records: ‘वॉर 2’ ने पछाड़ा अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म, तो ‘कुली’ हाथ धोकर पीछे पड़ी ऋतिक रोशन के ब्लॉकबस्टर की ओर

War 2 vs Coolie Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ ने 7 दिनों में 222.5 करोड़ कमाए, जबकि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने 199 करोड़ का आंकड़ा छुआ है. इस तरह आइए बताते किसने तोड़े बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड.

War 2 vs Coolie Box Office Records: बॉलीवुड और साउथ की बिग फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. 14 अगस्त को रिलीज हुई रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने एक हफ्ते में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. जहां ‘कुली’ पहले ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी थी, वहीं अब ‘वॉर 2’ भी इस आंकड़े को पार करने के बेहद करीब है. एक हफ्ते की कमाई के साथ दोनों फिल्मों ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

‘वॉर 2’ ने तोड़ा अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ का रिकॉर्ड

‘वॉर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली थी. वहीं, डे वाइज कलेक्शन कुछ इस तरह रहे-

  • पहले दिन: 52 करोड़
  • दूसरे दिन: 57.85 करोड़
  • तीसरे दिन: 33.25 करोड़
  • चौथे दिन: 32.65 करोड़
  • पांचवें दिन: 8.75 करोड़
  • छठे दिन: 9 करोड़
  • सातवें दिन: 5.59 करोड़

कुल मिलाकर फिल्म ने 199 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ इसने अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (195.55 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

‘कुली’ ने पछाड़ा ऋतिक की ‘फाइटर’

रजनीकांत की ‘कुली’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ से आगे चल रही है. इसकी अबतक की बॉक्स ऑफिस जर्नी कुछ इस रही:

  • पहले दिन: 65 करोड़
  • दूसरे दिन: 54.75 करोड़
  • तीसरे दिन: 39.5 करोड़
  • चौथे दिन: 35.25 करोड़
  • पांचवें दिन: 12 करोड़
  • छठे दिन: 9.5 करोड़
  • सातवें दिन: 6.5 करोड़

कुल मिलाकर फिल्म ने एक हफ्ते में 222.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इस कमाई के साथ ‘कुली’ ने ऋतिक रोशन की पिछली हिट फिल्म ‘फाइटर’ (212.79 करोड़ रुपए) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

यह भी पढ़े: War 2 Worldwide Collection: हिट या फुस्स? दुनियाभर में ‘वॉर 2 की कमाई 300 करोड़ के करीब, सही आंकड़े जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >