War 2 में ऋतिक रोशन संग काम करने पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

War 2: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 की शूटिंग फाइनली खत्म हो गई है. फिल्म 14 अगस्त, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों और आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अब कियारा आडवाणी ने ऋतिक रोशन संग काम करने पर बात की.

War 2: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर जल्द ही वॉर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. हाल ही में मोस्ट अवेटेड मूवी का धांसू टीजर रिलीज किया गया था. जिसे सोशल मीडिया पर फैंस से काफी ज्यादा प्यार मिला. हाल ही में वॉर ड्रामा की शूटिंग पूरी हुई. जिसके बाद ऋतिक ने पूरी टीम के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया. इसी को री पोस्ट करते हुए कियारा ने अब उनके साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की.

वॉर 2 में ऋतिक संग काम करने पर क्या बोली कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने एक्स हैंडल पर लिखा, “एक्साइटमेंट म्यूचुअल है, @iHrithik! आपके साथ स्क्रीन शेयर करना एक अविस्मरणीय अनुभव रहा है. दुनिया को यह देखने का इंतजार नहीं कर सकते कि आदि सर, अयान @tarak9999 और हमारी बैहतरीन टीम ने वॉर 2 को कैसे स्पेशल बनाया है.” फैंस ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, ”सच में वॉर 2 देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपको बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.”

ऋतिक रोशन ने वॉर 2 की रैप अप की अनाउंसमेंट की

ऋतिक रोशन ने हाल ही में वॉर 2 के रैप अप की घोषणा की. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “#वॉर 2 के लिए कैमरे बंद होते ही भावनाओं का मिला-जुला बैग महसूस कर रहा हूं. 149 दिनों में हमने एक्शन, डांस, खून, पसीना, चोटें खाई हैं. @tarak9999 सर, आपके साथ काम करना और साथ में कुछ इतना खास बनाना सम्मान की बात है. @advani_kiara मैं दुनिया को आपका अलग पक्ष दिखाने के लिए एक्साइटेड हूं. आपके साथ स्क्रीन साझा करना शानदार रहा है.”

वॉर 2 के बारे में

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित, वॉर 2 में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों और आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद केबीसी छोड़ने पर अमिताभ बच्चन ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन में सुधार लाने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >