War 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन मोड में दिखी कियारा आडवाणी, नया पोस्टर देख फैंस बोले- सुपरहिट…

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी का धांसू पोस्टर मेकर्स की ओर से जारी कर दिया गया है. जिसमें कियारा आडवाणी एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. ती���्र, अडिग निगाह के साथ बंदूक थामे एक्ट्रेस को देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए.

War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2, 14 अगस्त को बड़े पैमाने पर वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित यह एक्शन से भरपूर थ्रिलर YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला धमाकेदार अध्याय है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोस्ट अवेटेड मूवी को भारत के साथ-साथ उत्तर अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप, ऑस्ट्रेलासिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आइमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

लौट आया स्पाई यूनिवर्स वॉर 2

यशराज फिल्म्स के उपाध्यक्ष नेल्सन डिसूजा ने कहा, “वॉर 2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में एक ऐतिहासिक क्षण है और हम इसे दर्शकों के लिए सबसे इमर्सिव प्रारूप में पेश करने के लिए आईमैक्स के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं. वॉर 2 में भारतीय सिनेमा के इतिहास के दो सबसे बड़े सुपरस्टार ऋतिक रोशन और एनटीआर नजर आने वाले हैं. वह हर मायने में धमाका मचाएंगे और आईमैक्स वैश्विक स्तर पर दर्शकों को यह रोमांच प्रदान करेगा.”

वॉर 2 का नया पोस्टर देखकर फैंस एक्साइटेड

वॉर 2 का नया पोस्टर देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को एक्शन में मोड में देखकर उन्होंने इसे ब्लॉकबस्टर हिट बताया. एक यूजर ने लिखा, ”किलर पोस्टर… शायद इसमें बेबी मल्होत्रा भी है क्या.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पठान और टाइगर 3 के बाद ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर हिट होगी. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या बात है… तीनों की जोड़ी जबरदस्त लग रही है.”

वॉर 2 के बारे में

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित वॉर 2, साल 2019 में आई वॉर का सीक्वल है. यह एड्रेनालाईन-ईंधन वाली विरासत को आगे बढ़ाती है. जिसमें जूनियर एनटीआर को ऋतिक रोशन के साथ पेश किया गया है, जो एक प्रतिष्ठित रॉ एजेंट, मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का आइमैक्स टीजर दुनियाभर के थिएटर में चल रहा है और 14 अगस्त 2025 को केवल आइमैक्स में उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: अपने ऑन स्क्रीन बच्चों पर फूटा अनुपमा का गुस्सा, कहा- राजन जी ने एक छीन लिया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >