War 2 के सेट पर जूनियर एनटीआर संग काम करने पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर शॉट में वह 200% देते हैं

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘जनाब-ए-आली’ गाने में दोनों के डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस बीच एक बीटीएस वीडियो में ऋतिक ने जूनियर एनटीआर के साथ सेट पर अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है.

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने फिल्म ‘वॉर 2’ में अपने शानदार एक्टिंग और डांस से फैंस का दिल जीत लिया है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों सितारों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. खासकर गाना ‘जनाब-ए-आली’ में दोनों के डांस मूव्स खूब चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच चुकी है.

अब ऋतिक रोशन ने शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर के साथ अपने अनुभव साझा किए. एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो में उन्होंने बताया कि एनटीआर वो कलाकार हैं, जिन्होंने उनके छोटे-छोटे नखरों को जायज ठहराया.

ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर के साथ काम करने पर क्या कहा?

ऋतिक ने जूनियर एनटीआर की तारीफ करते हुए कहा, “मैं जानता था कि वो एक शानदार कलाकार हैं, लेकिन उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत खुशी और सीखने का मौका रहा. उनकी सौम्यता, शालीनता और मेहनत वाकई काबिले तारीफ है. हर शॉट में वह 200 प्रतिशत देते हैं.”

ऋतिक ने आगे हंसते हुए यह भी कहा कि पहली बार उन्हें ऐसा कलाकार मिला, जो उन्हीं की तरह फर्श, जूते और डांस सेटअप को लेकर उतना ही ध्यान देता है. उन्होंने मजाक में कहा “मुझे लगा था मैं ही पागल हूं, लेकिन एनटीआर को देखकर लगा कि मेरी 25 साल की ये आदत बिल्कुल सही थी.”

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऋतिक रोशन. जूनियर एनटीआर और कियारा अडवाणी स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ कमा लिए थे. इसके बाद अब इसे रिलीज हुए 7 दिन हो चुके और इसने अबतक Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,194.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

इस फिल्म ने अबतक अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (183.38 करोड़), अजय देवगन की रेड 2 (173.44 करोड़), केसरी 2, सिकंदर, स्काई फोर्स और आमिर खान की सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है.

यह भी पढ़े: KING100: ‘कुली’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नागार्जुन ने अगली फिल्म के किरदार पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इस बार नायक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >