War 2 First Review: ऋतिक रोशन-Jr एनटीआर की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, जानें हिट होगी या फ्लॉप, जबरदस्त एक्शन मिलेगा देखने

War 2 First Review: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म वॉर 2 के रिलीज होने का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं. मूवी का क्लैश रजनीकांत की फिल्म कुली से होगी, जिसमें श्रुति हासन भी हैं. वॉर को पहला रिव्यू सामने आ गया है.

War 2 First Review: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म अपने रिलीज के बहुत नजदीक पहुंच गया है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगा. दमदार एक्शन, सितारों से सजी कास्ट इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बज है. वॉर 2 को 2025 की सबसे महत्वाकांक्षी रिलीज में से एक माना जा रहा है, जिसका क्लैश रजनीकांत-नागार्जुन की फिल्म कुली से बॉक्स ऑफिस पर होगा. वॉर 2 को लेकर एक्स पर पहला रिव्यू आया है. आइए आपको बताते हैं कि इसमें फिल्म को लेकर क्या कहा गया है.

वॉर 2 को लेकर ये रिव्यू आया सामने

मूवी रिव्यूज ने एक्स पर वॉर 2 के बारे में लिखा, अच्छे एक्शन सीक्वेंस है. ऋतिक रोशन कंधे पर फिल्म उठाए हुए हैं, जबकि जूनियर एनटीआर ने उनका साथ दिया है. दोनों के बीच डांस फेस ऑफ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है. रूटीन स्टोरी लाइन. वीएफएक्स थोड़ा अच्छा नहीं है, खासकर एनटीआर की भूमिका के संदर्भ में. टाइगर श्रॉफ की कमी खलेगी. एक्शन प्रेमियों के लिए फिल्म, अन्य के लिए औसत. फाइटर > वॉर2.

फिल्म रिलीज होते ही ऋतिक-जूनियर एनटीआर छा जाएंगे

एक और ट्वीट वॉर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. सिनेहब के अनुसार, वॉर 2 की अंदरूनी रिपोर्ट्स बेहद शानदार हैं. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही फिल्म रिलीज होने के बाद देश भर में छा जाएंगे.

वॉर 2 की शूटिंग कहां-कहां हुई है?

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म वॉर 2 की शूटिंग भारत, स्पेन, इटली, अबू धाबी, रूस, जापान में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में थिएटर्स में रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें- War 2 में जूनियर एनटीआर संग काम करने पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी 25 साल की जर्नी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >