War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ब्लॉकबस्टर की ओर, 6 दिनों में चकनाचूर किया अक्षय-अजय की लाइफटाइम सुपरहिट्स का रिकॉर्ड

War 2 Box Office Records: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने 6 दिनों में ₹183.42 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को पछाड़कर 2025 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया.

War 2 Box Office Records: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म सीधे रजनीकांत की कुली से टकराई. इसे 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश कहा जा रहा है.

वॉर 2 पहले दिन से जबरदस्त कमाई कर रही है और अब 6 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है. साथ ही इसने अजय देवगन की ‘रेड 2’ के बाद अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म को भी पछाड़ दिया है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर 2 ने रिलीज के पहले ही दिन 52 करोड़ रुपये का बिजनेस कर 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म के डे वाइज कलेक्शन कुछ इस तरह हैं:

  • Day 1: ₹52 करोड़
  • Day 2: ₹57.35 करोड़
  • Day 3: ₹33.25 करोड़
  • Day 4: ₹31.3 करोड़
  • Day 5: ₹8.4 करोड़
  • Day 6 (Early Reports): ₹0.27 करोड़

कुल 6 दिनों में फिल्म का कलेक्शन ₹183.42 करोड़ तक पहुंच चुका है.

वॉर 2 के रिकॉर्ड्स की लिस्ट में जोड़

वॉर 2 ने पहले ही हफ्ते में ‘केसरी 2’, ‘सिकंदर’, ‘स्काई फोर्स’, आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ (173.44 करोड़) को पछाड़ दिया था. अब दिन इसने अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5 (183.38 करोड़)’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. और इसी के साथ यह 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

किन फिल्मों से अब भी पीछे है ‘वॉर 2’?

  1. छावा – ₹601.54 करोड़
  2. सैयारा – ₹323.87 करोड़

Coolie vs War 2 Box Office Day 6: वॉर 2 या कुली? बॉक्स ऑफिस पर 6वें कौन हिट और किसकी हालत फुस्स? डिटेल्स इनसाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >