War 2 Box Office: ‘वॉर 2’ ने रचा इतिहास, सनी-सलमान भी रह गए पीछे, 15 अगस्त पर रिलीज हुई टॉप 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

War 2 Box Office: फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज हुई. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर इस एक्शन थ्रिलर ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. रजनीकांत की ‘कुली’ से क्लैश के बावजूद फिल्म ने शानदार कमाई की. स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्शन उछला और ‘स्त्री 2’, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ डाला.

War 2 Box Office: फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर पहुंची. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही गदर मचा दिया. रजनीकांत की ‘कुली’ से सीधा टकराव होने के बावजूद इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. दूसरे दिन, यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, ‘वॉर 2’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. दर्शकों की भारी भीड़ और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते फिल्म ने इतिहास रच दिया. फिल्म ने स्त्री 2 और गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है.

‘वॉर 2’ ने दूसरे दिन इन 3 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

सैक्निल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘वॉर 2’ ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 51.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म का नेट कलेक्शन 108 करोड़ रुपये है. ऋतिक रोशन की फिल्म ने साल 2025 में रिलीज हुई भूल चूक माफ- 72.23 करोड़ रुपये, जाट- 88.72 करोड़ रुपये, केसरी चैप्टर 2- 92.59 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसके अलावा 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी वॉर 2 ने चकनाचूर कर दिया. इसमें गदर 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्में शामिल है. फिल्म साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई जिसने सबसे ज्यादा कमाई की.

15 अगस्त को रिलीज हुई टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन

  • वॉर 2- 56.50 करोड़
  • स्त्री 2 और गदर 2- 55.40 करोड़
  • एक था टाइगर- 32.93 करोड़
  • सिंघम रिटर्न्स- 32.10 करोड़
  • मिशन मंगल- 29.16 करोड़
  • गोल्ड- 25.25 करोड़
  • सत्यमेव जयते- 20.52 करोड़
  • टॉयलेट एक प्रेम कथा- 20 करोड़
  • चेन्नई एक्सप्रेस- 19.60 करोड़
  • रुस्तम- 17.81 करोड़

यह भी पढ़ेंWar 2 Box Office: ऋतिक की फिल्म ने रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 25 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ बनी बादशाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >