War 2 Box Office: ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने इन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी नंबर 1 ब्लॉकबस्टर

War 2 Box Office: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. मूवी जैसे ही रिलीज हुई फैंस ने इसे खूब पसंद किया और ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया. बॉक्स ऑफिस पर भी एक्शन ड्रामा ने बंपर ओपनिंग लेकर इन 10 रिकॉर्ड्स को पल भर में तोड़ दिया.

War 2 Box Office: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला रजनीकांत की कुली से हुआ. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा और इसने बंपर ओपनिंग अपने नाम की. वॉर 2 साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बनकर निकली और इसने इन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में चकनाचूर कर दिया.

पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई वॉर 2

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जासूसी-एक्शन थ्रिलर ‘वॉर 2‘ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पहले दिन 52.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. हिंदी बेल्ट में इसने 29 करोड़ कमाए. तेलुगु बेल्ट से इसे 23.25 करोड़ मिले. 14 अगस्त 2025 को वॉर 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.24% थी. मूवी ने एक था टाइगर को पछाड़ दिया. जिसने 2012 में 32.93 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि शाहरुख खान की पठान से यह पीछे है. मूवी ने 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

वॉर 2 ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

फिल्मबॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे कलेक्शन
छावा31 करोड़
सिकंदर26 करोड़
हाउसफुल 524 करोड़
सैयारा21.5 करोड़
रेड 219.5 करोड़
स्काई फोर्स12.25 करोड़
सितारे जमीन पर10.7 करोड़
जाट9.5 करोड़
केसरी चैप्टर 27.75 करोड़
भूल चूक माफ7 करोड़

वॉर 2 के बारे में

वॉर 2, सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित 2019 की हिट फिल्म वॉर का सीक्वल है. इसमें ऋतिक रॉ एजेंट कबीर की अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं, जहां उनका सामना जूनियर एनटीआर यानी विक्रम से होता है. आशुतोष राणा और अनिल कपूर फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. वॉर 2 का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के तहत किया है.

यह भी पढ़ें- War 2 Movie Review: रोमांच और बेजोड़ एक्शन फिल्म को बनाती है ब्लॉकबस्टर, ऋतिक रोशन-एनटीआर की जोड़ी ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >