War 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘वॉर 2’, 23वें दिन लाखों तक पहुंचा कलेक्शन, कमाई जान चौंक जाएंगे

War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 ने शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. इस फिल्म की टक्कर रजनीकांत-नागार्जुन ��ी कुली से रही. हालांकि, दूसरे हफ्ते के बाद कलेक्शन तेजी से गिरा और अब 23वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है.

War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का क्रेज शुरुआती दिनों में सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिला. फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी और इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत- नागार्जुन की मूवी कुली से हुई. पहले हफ्ते में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन ग्राफ नीचे गिर गया. अब फिल्म की कमाई लाखों में आ चुकी है. चलिए आपको 23वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

वॉर 2 ने 22वें दिन कितनी कमाई की

वॉर 2 तीसरे हफ्ते में आते-आते ही बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 ने 23वें दिन सिर्फ 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये शुरुआती नंबर्स हैं और हो सकता है कि इसमें थोड़ा फेर बदल हो. नेट कलेक्शन मूवी ने 177.41 करोड़ रुपये का किया है. बागी 4 और द बंगाल फाइल्स के सामने मूवी की कमाई में कोई सुधार नहीं हो सकता.

यहां जानें डे वाइज कलेक्शन वॉर 2 का कलेक्शन

  • War 2 Week 1 Box Office Collection- 204.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 13: 2.75 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 14: 2.5 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 15: 1.5 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 16- 0.65 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 17- 0.96 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 18- 1.45 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 19- 0.32 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 20- 0.45 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 21- 0.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 22- 0.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 23- 0.04 करोड़ (Early Reports)

टोटल कमाई- 177.41 करोड़

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘बागी 2’ का दम, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >