War 2 Box Office Collection Day 1: ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप, ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई

War 2 Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के लिए तैयार है. फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस सुपर एक्साइटेड हैं. इसी बीच सामने आ रहे ट्रेंड के मुताबिक मूवी बंपर कमाई करने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं पहले दिन यह कितना कमाएगी.

War 2 Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 अपनी शानदार रिलीज से बस कुछ ही घंटे दूर हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब की एक्साइटमेंट देखी जा रही है. एडवांस बुकिंग में एक्शन ड्रामा ने तगड़ी कमाई की है. ऐसे में ये ओपनिंग डे पर दमदार कलेक्शन करेगी और स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करेगी.

1000 करोड़ कमाई करने से चूंक गई वॉर 2

वॉर के ट्रेलर, जूनियर एनटीआर के स्टारडम, सीक्वल, स्पाई यूनिवर्स और कबीर के रूप में ऋतिक रोशन की वापसी को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये ओपनिंग डे पर 1000 करोड़ के करीब की कमाई करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया, क्योंकि इसे रजनीकांत की कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. साथ ही सैयारा, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 जैसी फिल्में भी डेरा डालकर बैठी है.

5000 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है वॉर 2

वॉर 2, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत देने के लिए पूरी तरह तैयार है. स्पाई यूनिवर्स की बदौलत, फिल्म ने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी है और वाईआरएफ की प्रतिष्ठा ने इसे हिंदी संस्करण के लिए देश भर में एक भव्य रिलीज (5,000 से ज्यादा स्क्रीन) दिलाने में मदद की है, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन गई है.

वॉर 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ओपनिंग डे पर 50-55 करोड़ की तगड़ी कमाई करेगी. इसमें से तेलुगु बाजार से 28-30 करोड़ की कमाई होने की उम्मीद है. हिंदी बेल्ट से 30-32 करोड़ की कमाई होने का चांस है. बाकी क्षेत्रों से लगभग 2 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है. अगर मूवी ने ये आंकड़ा पार कर लिया तो यह शाहरुख खान के पठान के रिकॉर्ड को पलभर में चकनाचूर कर देगी.

यह भी पढ़ें- Coolie First Review: रजनीकांत की कुली का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट खरीदने से पहले जरूर पढ़ें, हिट या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >