War 2 और Coolie के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बिजनेस ऐसे ही चलता है

War 2 vs Coolie Clash: रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर कुली और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश होने वाला है. दोनों ही फिल्में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आने वाली है. अब श्रुति हासन ने इसपर रिएक्ट किया है.

War 2 vs Coolie Clash: सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े मुकाबले के लिए तैयार है. दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है. ट्रेड एनिलिस्ट भी अनुमान लगा रहे हैं कि कौन सी मूवी कैसा परफॉर्म करेगी. जहां ‘कुली’ के तमिल बाजार में सबसे आगे रहने की उम्मीद है, वहीं जूनियर एनटीआर की बिग फैन फॉलोइंग की बदौलत ‘वॉर 2’ हिंदी और तेलुगु बाजार में छाने की संभावना है. बढ़ते उत्साह के बीच, अभिनेत्री श्रुति हासन ने इस कड़ी टक्कर पर रिएक्ट किया है.

श्रुति हासन ने वॉर 2 और कुली के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर की बात

जूम से बात करते हुए, कुली का हिस्सा रहीं श्रुति ने कहा, “ऐसा कई बार हुआ है, मेरे करियर के दौरान भी… फिल्मों में कुछ खास स्लॉट चुनने का विकल्प होता है. यहां तक कि सालार भी डंकी के साथ रिलीज हुई थी. इसमें कुछ नहीं किया जा सकता. फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म के लिए एक खास डेट चुननी होती है. एक समय ऐसा आता है, जब लोग किसी अभिनेता की फिल्म देखना चाहते हैं, चाहे वह कुली हो या वॉर 2. बिजनेस ऐसे ही चलता है.”

कुली के बारे में क्या बोली श्रुति हासन

कुली के बारे में आगे बात करते हुए श्रुति ने कहा, “लोकेश की सभी फिल्मों में एक समानता है. उनमें एक्शन और जबरदस्त सीन्स होते हैं, लेकिन साथ ही एक भावनात्मक पहलू भी होता है. यह इस कहानी से मिलता-जुलता है. वह इसे कामयाब बनाने के लिए एक कहानी के धागे पर निर्भर करते हैं.”

कुली के बारे में

लोकेश कनगराज की ओर निर्देशित कुली में रजनीकांत, श्रुति हासन, नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज, सौबिन शाहिर और जूनियर एमजीआर जैसे शानदार कलाकार हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का एक विशेष कैमियो भी होगा. दोनों फिल्में 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- Saiyaara को इस शख्स बताया था फ्लॉप, मोहित सूरी का सनसनीखेज खुलासा, जानिए किसने की थी भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >