Video: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते ही अनुष्का शर्मा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली, फैंस बोले- सच्चा प्यार…

विराट कोहली के फैंस काफी दुखी हैं, क्योंकि क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने कुछ घंटे पहले इसकी अनाउंसमेंट की. इसी बीच उन्हें वाइफी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया. स्टार्स कपल गोल्स दे रहे थे.

विराट कोहली ने कुछ घंटे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इसके बाद सीधे क्रिकेटर अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किए गए. कपल अच्छे मूड में लग रहे थे. उन्होंने पैपराजी को पोज दिया और कुछ तसवीरें खिंचवाई. वीडियो में एक्ट्रेस बैगी जींस के साथ ओवरसाइज्ड पिंक और ब्लू स्ट्राइप्ड शर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. वहीं विराट मैचिंग पैंट के साथ बेज लिनन शर्ट में दिखे. फैंस स्टार्स को देखकर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”इनकों सच्चा प्यार मिल गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”टेस्ट क्रिकेट से आपने सन्यास लिया… हम काफी दुखी हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप सन्यास लेंगे अभी.” विराट कोहली ने घोषणा की है कि वह तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए मुझे 14 साल हो गए हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे सबक सिखाया, जिसे मैं जीवन भर साथ रखूंगा.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद ये एक्ट्रेस बनेंगी नई पूकी, अभीरा के जाते ही अरमान की लाइफ में आएगी नई लेडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >