Viral Video: ‘यह प्योर लव है’, 3 साल के बच्चे ने किया ऐसा कमाल कि फुले नहीं समाए कार्तिक आर्यन

Viral Video: कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक तीन साल के बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चे के सिंगिंग टैलेंट नेक्टर का दिल जीत लिया. एक्टर ने इसे ‘प्योर लव’ लिखा है.

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक भी सामने आया था, जिसमें उनके साथ लीड रोल में श्रीलीला नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक तीन साल के बच्चे ने कुछ ऐसा कमाल कर दिया है कि वह खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं. इस वीडियो में तीन साल का बच्चा पजल के साथ खेलते हुए अपनी तोतली और मीठी आवाज में फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘मेरे ढोलना सुन’ गाता नजर आ रहा है. एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा, “यह प्योर लव है. तीन साल की उम्र में खेल-खेल में इतना मुश्किल गाना गया. दिल जीत लिया आपने.” अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी देखें: Viral Video: ‘सिकंदर’ से ऑटो ड्राइवर? हॉलीवुड फिल्म के सेट से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >