Viral Video: पैपराजी के सामने कपूर खानदान के बेटे ने अपनी दुल्हनिया को किया KISS, फैंस को याद आने लगी तारा सुतारिया

Viral Video: कपूर खानदान के बेटे आदर जैन और अलेखा आडवाणी अब पति-पत्नी हो गए. कपल ने मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी की. शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे.

Viral Video: करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग धूम-धाम से शादी की. शादी में नीतू कपूर, करीना- सैफ अली खान, रेखा, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सुहाना खान, अनन्या पांडे, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, अनिल अंबानी, टीना अंबानी, बोनी कपूर, निखिल नंदा और अगस्त्य नंदा शामिल हुए. शादी की तसवीरें और वीडियोज इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अब एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें न्यूली वेडेड कपल नजर आ रहे हैं. ��ादी के बाद कपल पैपराजी से मिले. इस दौरान आदर ने अपनी लेडी लव को सबके सामने किस भी किया. रेड लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगी. जबकि आदर ने व्हाइट शेरवानी पहना था. दोनों के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. उनके लिए प्यार. एक यूजर ने लिखा, दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. कई यूजर्स तो कमेंट बॉक्स में तारा सुतारिया का नाम लेकर कमेंट करने लगे. बता दें कि आलेखा से शादी से पहले आदर, तारा को डेट करते थे. गौरतलब है कि आदर रीमा कपूर और मनोज जैन के छोटे बेटे हैं. आदर ने कुछ फिल्मों में काम किया है, जिसमें कैदी बंद, हैलो चार्ली शामिल है.

यह भी पढ़ें- Viral Video: अदार जैन की शादी में रेखा पर टिकीं सबकी निगाहें, एक्ट्रेस की साड़ी का अमिताभ बच्चन से है खास कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >