Viral Girl Monalisa First Look: मोनालिसा का डेब्यू फिल्म से सामने आया फर्स्ट लुक, ब्राइडल लुक में सेट पर इतरायीं वायरल गर्ल

Viral Girl Monalisa First Look: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से किया डेब्यू है. अब फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सेट से मोनालिसा का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है, जिसमें वह फुल ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं.

Viral Girl Monalisa First Look: महाकुंभ में वायरल होकर सुर्खियों में आईं मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं. मोनालिसा अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर हैं सनोज मिश्रा, जिन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी और मोनालिसा का दुल्हन वाला पहला लुक भी शेयर किया है.

भरी गर्मी में भी नहीं टूटा जोश

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर की, जिनमें से एक में उन्होंने कैप्शन लिखा, “भीषण गर्मी भी हमारी टीम के हौसले पर भारी नहीं पड़ी. सब जी-जान से इस प्रोजेक्ट को साकार करने में लगे हैं.” उन्होंने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके सपनों की वापसी है.

द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग शुरू

वहीं डायरेक्टर ने दूसरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जनता जनार्दन की जय हो. सत्य की जय हो. विरोधियों-साजिशकर्ताओं को सद्बुद्धि मिले और सभी को समुचित जवाब मिले इसी आशा और उम्मीद के साथ मोनालिसा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग शुरू कर दी है. ये सब आप लोगों की शुभकामनाओं से संभव हो पाया है. वर्ना लोग कह रहे थे कि मेरी कहानी खत्म है. जबकि कहानी अब शुरू हो रही है.’

बता दें कि सनोज मिश्रा हाल ही में एक रेप केस में जेल जा चुके हैं और फिलहाल बेल पर बाहर हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “लोगों ने कहा था मेरी कहानी खत्म हो गई है, लेकिन असल कहानी अब शुरू हो रही है.”

यह भी पढ़े: Viral Girl Monalisa Fees: पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए फीस चार्ज कर रहीं महाकुंभ की मोनालिसा भोसले, जानकर चौंक जायेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >