Viral Girl Monalisa Fees: पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए फीस चार्ज कर रहीं महाकुंभ की मोनालिसा भोसले, जानकर चौंक जायेंगे

Viral Girl Monalisa Fees: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. जानिए ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के लिए कितनी फीस वसूल रही हैं और उनके अब तक के सफर की खास बातें.

Viral Girl Monalisa Fees: महाकुंभ के मेले से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले अब सीधे बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. कभी सड़कों पर माला बेचने वाली यह साधारण सी लड़की अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर हुईं मोनालिसा अब ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ नाम की फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगी.

वायरल से बॉलीवुड तक का सफर

महाकुंभ के दौरान मोनालिसा की फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. उनकी सादगी, आंखों की गहराई और मुस्कान ने लाखों दिलों को जीत लिया था. देखते ही देखते वो इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और अब उनका यह पॉपुलैरिटी उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ी शुरुआत दिलाने जा रही है.

डायरी ऑफ मणिपुर से करेगी डेब्यू

फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं. वही शख्स जिन्होंने मोनालिसा को बतौर एक्ट्रेस कास्ट किया है. बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और मोनालिसा ने एक्टिंग क्लासेज भी शुरू कर दी हैं ताकि पर्दे पर उनका किरदार प्रभावशाली लगे.

कितनी ले रही हैं फीस?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोनालिसा भोसले अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के लिए 21 लाख रुपये की फीस ले रही हैं. उन्हें एडवांस के तौर पर पहले ही 1 लाख रुपये मिल चुके हैं. इसके अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो रही है.

म्यूजिक वीडियो से मिली थी पहली पहचान

फिल्म से पहले मोनालिसा एक म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ में भी नजर आ चुकी हैं. इस वीडियो को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. लोगों ने न केवल उनकी खूबसूरती की तारीफ की, बल्कि उनके नैचुरल एक्सप्रेशन्स ने भी सबको इंप्रेस किया.

मोनालिसा की आगे की राह

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मोनालिसा भोसले की यह पहली फिल्म उन्हें एक टिकाऊ करियर की ओर ले जाती है या नहीं. लेकिन एक बात तो तय है – सोशल मीडिया की ताकत और दर्शकों का प्यार उन्हें एक अलग मुकाम तक जरूर ले जाएगा.

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिवील, जाह्नवी कपूर के साथ इस दिन लगाएंगे मोहब्बत का तड़का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >