Vinod Chhabra Death: फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, फेमस निर्माता-डायरेक्टर का निधन

Vinod Chhabra Death: 5 जून 2025 को फिल्म निर्माता-निर्देशक विनोद छाबड़ा का निधन हो गया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हाल ही में टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का भी निधन हुआ था. आज उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे होगा.

Vinod Chhabra Death: हाल ही में 3 जून को टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे का कैंसर की वजह से निधन हो गया था. अब फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने में आ रही है. 5 जून 2025 यानी आज बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक निर्देशक विनोद छाबड़ा का निधन हो गया. उन्होंने कई भाषाओं में फिल्म बनाई थी. उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके चाहने वाले और सहयोगी उन्हें हमेशा याद रखेंगे. आज उनका 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.

विनोद छाबड़ा का निधन

निर्देशक विनोद छाबड़ा का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था और उन्होंने आज 5 जून को आखिरी सांस ली. वह हिंदी, बंगाली, मलयालम, तमिल और तेलुगु सहित विभिन्न भाषाओं में 20 से अधिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके थे. उनके निजी फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बाताया कि उनकी फिल्मों में सवारिया खाटू श्याम की अमर गाथा, माई हस्बैंड्स वाइफ, माई स्टोरीज शाक शामिल हैं. उनकी माई हस्बैंड्स वाइफ एक रोमांटिक कहानी है, जो काफी चर्चा में रही थी.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >