Mukul Dev को याद कर रो पड़े विदू दारा सिंह, आंसू पोंछते हुए बोले- मुझे समझ नहीं आता वह हमें… VIDEO

मुकुल देव कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे. 23 मई को दिल्ली में उनका निधन हो गया. सलमान खान, जूनियर एनटीआर, सुष्मिता सेन और अजय देवगन सहित कई सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया. वहीं उनके करीबी दोस्त विंदू दारा सिंह ने बताया कि मुकुल अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख रहे थे.

एक्टर मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे. 23 मई को 54 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया. कुछ दिनों से मुकुल की तबीयत खराब थी और वह दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थे. उनके निधन की खबर जानकर सेलेब्स दुख जता रहे हैं. सलमान खान, जूनियर एनटीआर, सुष्मिता सेन और अजय देवगन सहित कई सितारों ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया. इस बीच मुकुल के क्लोज फ्रेंड विंदू दारा सिंह ने बताया कि वह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख रहे थे और डिप्रेशन से जूझ रहे थे. उनके अंतिम संस्कार में विंदू दारा नई दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम भी पहुंचे. वहां से निकलते वक्त उन्होंने मीडिया से बात की. अपने आंसू पोंछते हुए विंदू ने बताया कि सन ऑफ सरदार 2 25 जुलाई को आएगी. आप सब उसको प्यार देना, हंस-हंस के पागल हो जाओगे. मुझे समझ नहीं आता ये हम सबको छोड़ कर चला गया, लेकिन हम सबके दिल में मुकुल है और वह सदैव अमर रहेगा. सन ऑफ सरदार 2 में बहुत कमाल का काम किया है.

विंदू दारा सिंह ने आगे कहा कि अगस्त में एक महीना स्कॉटलैंड में शूटिंग किया. हमने देखा कि उसने वजन बढ़ा लिया था तो एक्सरसाइज करवाई अजय देवगन ने. संजय दत्त भी गुस्से में आ गया था. सब गुस्से में आ गए थे, तो उसने एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया. बहुत फिट करके भेजा था, फिर यहां वजह बढ़ा लिया. घर पर बैठा रहता था. वह बहुत ही साफ, अच्छा और नेक इंसान था, बहुत अच्छा दिल का था. आप सब उसे प्यार दे.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >