Vikrant Massey Net Worth: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं विक्रांत मैसी, एक फिल्म करने के लिए लेते हैं कितने करोड़?

Vikrant Massey Net Worth: विक्रांत मैसी ने अचानक से अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. ये जानते ही फैंस काफी भावुक हो गए और उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस बीच आपको उनकी नटे वर्थ के बारे में बताते हैं.

Vikrant Massey Net Worth: विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए है और इसने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 28.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस बीच एक्टर ने अभिनय से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. उन्होंने इंस्टा पोस्ट पर चौंकाने वाली घोषणा की. उन्होंने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया. उनकी घोषणा के बीच एक्टर के नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

विक्रांत मैसी का नेट वर्थ

इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, विक्रांत मैसी की नेट वर्थ 20-26 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई टीवी, फिल्में और वेब सीरीज से आती है. वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं. कथित तौर पर एक्टर हर फिल्म के लिए 1-2 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. इस रिपोर्ट की मानें तो एक्टर के पास वोल्वो एस90, 8.4 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी डिजायर और डुकाटी मॉन्स्टर कार है, जिसकी कीमत 12 लाख से ज्यादा है.

विक्रांत मैसी की पर्सनल लाइफ

विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर से शादी की है और कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम वरदान है. एक्टर की फैमिली की बात करें तो उनकी मां सिख है और पिता ईसाई. जबकि उनके भाई इस्लाम धर्म को फॉलो करते हैं.

विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्में

विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्मों में एक फिल्म जीरो से रीस्टार्ट, जो 12वीं फेल की प्रीक्वल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 13 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी.

Also Read- Box Office Report: 31वें दिन भी सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 का चला जादू, जानें अमरण- साबरमती रिपोर्ट के खाते में आए कितने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >