Vijay Varma Instagram Post: NEET पेपर लीक विवाद पर छात्रों के सपोर्ट में बोलने वाले बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा उन बॉलीवुड सितारों में शामिल हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई. हालांकि, उनके इस स्टैंड के बाद कुछ लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. अब विजय ने बिना किसी का नाम लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऐसा जवाब दिया है.
विजय वर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट
रविवार को विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, "चुपचाप भी अनफॉलो कर सकते हो... सब बताना नहीं होता." साथ में उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी बनाया था.
Vijay Supports NEET Protest: NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर खुलकर बोले विजय
कुछ दिन पहले विजय वर्मा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया था. इसके साथ ही विजय ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी सपोर्ट किया था. सोनम वांगचुक परीक्षा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
इन सितारों ने भी छात्रों का दिया साथ
विजय वर्मा के अलावा बॉलीवुड के कई कलाकार शबाना आजमी, जीनत अमान, अभय देओल, ऋतिक रोशन, नसीरुद्दीन शाह भी छात्रों के सपोर्ट में सामने आए हैं. एक्टर अतुल कुलकर्णी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का उपवास रखा. वहीं फिल्म निर्देशक पा. रंजीत ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की आलोचना करते हुए अपना सपोर्ट जताया.
Vijay Varma Work Front: वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं विजय वर्मा?
काम की बात करें तो विजय वर्मा हाल ही में ओटीटी सीरीज 'मटका किंग' में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो
