VIDEO: 89 साल के धर्मेंद्र की आंखों को हुआ क्या? वायरल वीडियो देख फैंस का घबराया दिल

VIDEO: सुपरस्टार धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर की एक आंख में पट्टी बंधी हुई है, जिसे देखने के बाद अब फैंस काफी परेशान हो गए हैं. साथ ही वह यह भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्होंने किस चीज की सर्जरी करवाई है.

VIDEO: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक्टर के फैंस काफी ज्यादा घबरा गए हैं. इस वीडियो में जब धर्मेंद्र अपनी कार से बाहर निकलते हैं तब उनकी एक आंख में पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है. इसे देखने के बाद पैप्स परेशान होकर उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ, तो इसपर 89 वर्षीय एक्टर बड़ी ही बहादुरी से कहते हैं, ‘मैं स्ट्रांग हूं.’ अब इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मची है. सबहि के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर धर्मेंद्र को हुआ क्या है?

एक यूजर ने वीडियो के नीचे कमेंट कर पूछा कि धर्मेंद्र जी आपको ये क्या हो गया है. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको और आपके पीछे वाले की आंख में क्या हो गए है सर?’ ऐसे ही अन्य यूजर्स भी एक्टर का हाल देखकर परेशान हो गए हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की मोतियाबिंद की सर्जरी हुई है. हालंकि, इसपर एक्टर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: छावा को पछाड़ साल की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘एल 2 एम्पुरान’, कमाई पर डालें नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >