Video Viral: अनुष्का सेन पर गुस्से में आग बबूला हुए नील नितिन मुकेश, सरेआम लगा दी डांट, देखें क्या हुआ फिर

Video Viral: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर सोशल मीडिया इंफ्लुएंस पर गुस्सा कर रहे हैं और उन्हें किसी चीज के लिए डांट रहे हो.

Video Viral: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश बीते दिनों अपनी अपकमिंग म्यूजिकल ड्रामा ‘है जुनून’ के कलाकार के साथ एक इवेंट में शामिल हुए. यहां उनके साथ अनुष्का सेन भी मौजूद थी. अब रेड कार्पेट मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसको देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे एक्टर सोशल मीडिया इंफ्लुएंस को किसी चीज के लिए डांट रहे हो.

क्या नील ने अनुष्का सेन को डांटा

इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नील अनुष्का से काफी कठोर तरीके से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वह उनकी ओर उंगली उठाते और किसी चीज के बारे में सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है. दूसरी तरफ एक्ट्रेस खुद को एक्सप्लेन कर रही हैं. चूंकि वीडियो में कोई ऑडियो नहीं है, इसलिए नेटिजन्स अलग-अलग तरह के क्यास लगा रहे हैं.

नील और अनुष्का के वीडियो पर क्या बोले नेटिजन्स

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वह सिर्फ इशारों का इस्तेमाल कर रहे हैं… हो सकता है, अनुष्का से कुछ पूछ रहे हो. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या नील नितिन मुकेश अनुष्का सेन से नाराज हैं?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कुछ तो बड़ा हुआ है… नील काफी गुस्सा लग रहे हैं.”

इस इवेंट में हुई ये घटना

यह घटना ‘है जुनून’ म्यूजिकल नाइट के दौरान घटी, जिसमें सिंगर शंकर महादेवन और शान के साथ सितारों से सजी रेड कार्पेट लॉन्चिंग हुई. इस कार्यक्रम में जैकलीन फर्नांडीज, अनुष्का सेन और नील नितिन मुकेश जैसे सेलेब्स शामिल हुए. वर्कफ्रंट की बात करें तो नील नितिन मुकेश को आखिरी बार फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में देखा गया था. फिल्म में वे राधे मोहन की भूमिका में थे, जो भारतीय रेलवे के लिए एक ईमानदार टिकट चेकर है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस शख्स की नई एंट्री, अरमान-अभीरा की बेटी पूकी हुई किडनैप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >