Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: तृप्ति डिमरी-राजकुमार राव की ‘महापारिवारिक’ फिल्म की टीजर रिलीज, 90s की स्टाइल में न्यूज पढ़ते दिखे एक्टर्स

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राज शांदिल्या ने किया है.

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो का इंतजार खत्म हुआ. दरअसल, तृप्ति डिमरी-राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार टीजर शेयर कर फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. साथ ही इस टीजर के जरिए एक्टर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की है.

90s की स्टाइल में न्यूज पढ़ते दिखे एक्टर्स

राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का टीजर देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर पहुंच गई है. वीडियो की शुरुआत में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव
90s के टेलीविजन सेट पर न्यूज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक्टर्स ने रीडिंग ग्लास पहना है. इस वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो तृप्ति डिमरी ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है. जबकि बड़ी बड़ी दाढ़ी के साथ ब्लैक शर्ट के साथ लाल टाई पहनी हुई है. वीडियो के नीचे कैप्शन लिखा है कि, “1997 के मुख्य समाचार… देखो सबके साथ… पड़ोसी हो या परिवार… विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का टीजर हुआ आउट! 11 अक्टूबर को सिनेमगहरों में.”

Also Read Tripti Dimri ने कहा मैं खुद को आउटसाइडर नहीं मानती हूं..

Also Read Bhediya 2 और Stree 3 में से कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज, राजकुमार राव ने किया खुलासा

कैसा है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का टीजर?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के टीजर में तृप्ति और राजकुमार कहते हैं कि, “नमस्कार… क्या वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है माया नगरी मुंबई से. जहां जाने माने निर्माता भूषण कुमार, मां मुरादें मेरी पूरी कर दे हलवा बताऊंगी से लेकर चार बोतल वोदका काम मेरा रोज का बनने वाले टी-सीरीज के मालिक, अन्य कोई निर्माता के साथ ले कर आ रहे हैं 100% 90 का सिनेमा. फिल्म का नाम है, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो.”

फिल्म के बारे में

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का निर्देशन राज शांदिल्या ने किया है. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर, विपुल डी शाह, अश्विन्न वर्दे, राजेश बहल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. आपको मनोरंजन का डबल करने के लिए यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >