Viral Video : ‘छावा’ रिलीज से पहले महाकुंभ में स्नान, विक्की कौशल का लुक देखकर आप भी कहेंगे- क्या बात है

Viral Video : महाकुंभ में स्नान के लिए एक्टर विक्की कौशल प्रयागराज पहुंचे. स्नान का वीडियो सामने आया है. देखें एक्टर का ये वायरल वीडियो.

Viral Video : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे. यहां उन्होंने पवित्र स्नान किया. एक्टर ने कहा कि वह त्रिवेणी संगम में स्नान करने पर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. उनके स्नान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया एक्स पर वायरल इस वीडियो की यूजर जमकर तारीफ कर रहे हैं. विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ के प्रचार में व्यस्त हैं. सिनेमाघरों में यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है. देखें वायरल वीडियो

बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं: विक्की कौशल

विक्की कौशल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैं लंबे समय से इस अवसर का इंतजार कर रहा था कि महाकुंभ का हिस्सा बन सकूं. अब जब मैं यहां हूं, तो बहुत अच्छा और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.” अभिनेता अपनी फिल्म ‘छावा’ की को-एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं. वे हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, शिरडी साईं बाबा मंदिर और एलोरा गुफाओं के पास स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (12वें ज्योतिर्लिंग) के दर्शन कर चुके हैं.

Amritsar: bollywood actors vicky kaushal and rashmika mandanna seek blessings at the golden temple ahead of the release of their film ‘chhaava’

ये भी पढ़ें : Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी महारानी यसुबाई के किरदार में नजर आएंगी. यह फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >