Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत-अमिताभ की ‘वेट्टैयन’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय

Vettaiyan OTT Release: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है. बॉक्सऑफिस पर कमाल दिखाने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है. ऐसे में अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो आइए बताते हैं आप इस फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

Vettaiyan OTT Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्सऑफिस पर दर्शकों ने खूब अच्छा रिस्पांस दिया और था. इस फिल्म से दोनों दिग्गज कलाकार 33 साल बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं. ऐसे में अगर आपने भी फिल्म को थिएटर्स में जाकर अब तक नहीं देखा है तो थोड़ा और ठहर जाइए, क्योंकि जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी. आइए बताते हैं कि यह फिल्म किस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी वेट्टैयन?

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ अपने बॉक्स ऑफिस पर कुल 250 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इसके बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. दरअसल, फिल्म के डिजिटल राइट अमेजॉन प्राइम वीडियो ने 90 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. जिसका मतलब है यह फिल्म जब भी रिलीज होगी तब अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

फिल्म के बारे में

वेट्टैयन का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, दुशारा विजयन, मंजू वारियर, फहद फासिल, रितिका सिंह और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. 300 करोड़ रुपए के बजट पर बनी इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस ने किया है.

वेट्टैयन का प्रीक्वल

वेट्टैयन के निर्देशक टीजे ज्ञानवेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह वेट्टैयन का प्रीक्वल बनाना चाहते है. उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसा प्रीक्वल बनाने में अधिक दिलचस्पी रखता हूं जो अथियन की यात्रा को और गहराई से दर्शा सके. यह मौजूदा कहानी में कई परतें जोड़ता है. जब भी मैं समाचारों में एनकाउंटर हत्याओं के बारे में पढ़ता हूं तो मुझे हमेशा प्रभावित करता है. यह फिल्म इस बात को चुनौती देती है कि क्या ये मुठभेड़ें उचित हैं या मनगढ़ंत हैं, यह बताती है कि जो सीधा-सादा लगता है उसमें अक्सर गहरे मुद्दे होते हैं.”

Also Read: Ghajini 2: आमिर खान और सूर्या करेंगे एक साथ शूटिंग, अल्लू अरविंद की नई स्ट्रेटेजी से फैंस होंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >