वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले फिल्म 22 मई को आने वाली थी. डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगी.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है. इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है. पहले यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे दोबारा अपनी पुरानी रिलीज डेट पर शिफ्ट कर दिया है. अब यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म 5 जून 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

आईपीएल के बाद रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स का मानना है कि आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद दर्शकों का पूरा ध्यान फिल्मों की तरफ रहेगा. ऐसे में फिल्म को 5 जून को रिलीज करना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है. यही वजह है कि फिल्म को अब आईपीएल के बाद रिलीज करने का फैसला लिया गया है.

रोमांस, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का

‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा. फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. तीनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी चर्चा है.

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने किया है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. लंबे समय बाद डेविड धवन एक बार फिर दर्शकों के लिए हल्की-फुल्की कॉमेडी और फैमिली ड्रामा लेकर आ रहे हैं. फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने किया है, जबकि मैक्सिमिलियन फिल्म्स (यूके) इसके को-प्रोड्यूसर हैं.

फैंस को रिलीज का इंतजार

फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म उन्हें भरपूर मनोरंजन देने वाली है. अब सभी की नजरें 5 जून पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 41वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >