Vanvaas OTT Release Date: इस ओटीटी पर रिलीज होगी वनवास, होली वीकेंड पर कर सकते हैं एंजॉय

Vanvaas OTT Release Date: नाना पाटेकर स्टारर वनवास साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अगर उस वक्त आप किसी वजह से मूवी नहीं देख पाए थे, तो अब ओटीटी पर इसे एंजॉय कर सकते हैं.

Vanvaas OTT Release Date: नाना पाटेकर और गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास पिछले साल दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी. हालांकि इसे दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 4.16 करोड़ की कमाई की. अब रिलीज के करीब तीन महीने बाद, यह पारिवारिक ड्रामा डिजिटल रूप से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां ओटीटी पर देख सकते हैं वनवास

9 मार्च को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी 5 ने नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर वनवास की ओटीटी डिटेल्स शेयर की. फिल्म 14 मार्च, 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. ऐसे में आप होली की छुट्टियों में इसका आनंद ले सकते हैं. ऑफिशियल अनाउंसमेंट पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, “जो पराए भी ना करे, अगर वो अपना कर जाए, तो अपनों से बड़ा पराया कौन? #वनवास का प्रीमियर 14 मार्च को, केवल #ZEE5 पर.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

वनवास की क्या है कहानी

वनवास एक बुजुर्ग विधुर की कहानी है, जो अभी भी अपनी पत्नी की मृत्यु का शोक मना रहा है और उसे मनोभ्रंश का पता चलता है. जब वह अपना घर एक ट्रस्ट को दान करने का फैसला करता है, तो उसके बच्चे उसे वाराणसी में छोड़ने की साजिश रचते हैं. इस बीच, उसकी मुलाकात एक अजनबी और बदमाश से होती है, जिसका किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है, जो उसकी देखभाल करता है और उसे उसके परिवार से मिलाने का फैसला करता है.

वनवास के बारे में

अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित, पारिवारिक ड्रामा फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे अनिल शर्मा, सुनील सिरवैया और अमजद अली ने लिखा है और सुमन शर्मा ने इसे प्रोड्यूस किया है. जी स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित, यह कमलेश कानूनगो, गौरव अग्रवाल, रोहित चौधरी और जवाहर लाल की ओर से सह-निर्मित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >