Vanvaas Movie Review: अनिल शर्मा की फिल्म वनवास देख आ जाएगी घर की याद, परिवार से जुड़ी यादें होगी ताजा

Vanvaas Movie Review: अनिल शर्मा की फिल्म वनवास आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. ये एक पारिवारिक फिल्म है और इसकी कहानी बहुत ही प्यारी है.

फिल्म- वनवास
निर्देशक- अनिल शर्मा
कलाकार- नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और अन्य
रेटिंग-3.5

Vanvaas Movie Review: अनिल शर्मा की फिल्म वनवास ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म पारिवारिक रिश्तों की एक दिल छू लेने वाली कहानी है. यह फिल्म बड़ी ही खूबसूरती से रिश्तों की भावनात्मक पेचीदगियों को दिखाती है. साथ ही एकता और समझदारी का मजबूत संदेश देती है.

अनिल शर्मा ने खूबसूरती से बुनी है फिल्म की कहानी

अनिल शर्मा ने फिल्म वनवास की कहानी में ह्यूमर, टकराव और माफी को बहुत ही खूबसूरती से पिरोया है. कहानी के केंद्र में नाना पाटेकर हैं, जिन्होंने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. नाना पाटेकर ने घर के मुखिया का किरदार निभाया है, जो बदलते रिश्तों की चुनौती से जूझ रहा है. उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की है, जो आपके दिल को छू जाएगी. वहीं, उत्कर्ष शर्मा ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है.

भावनाओं पर फोकस करती है फिल्म वनवास

वनवास भावनाओं पर फोकस करता है और कहानी दर्शकों से गहराई से जुड़ती है. फिल्म हर मुस्कान और आंसू को असली महसूस कराती है. अनिल शर्मा का डायरेक्शन इन पलों में जान डाल देता है, जो आपको कहानी से बांधकर रखेगा. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी परिवार के माहौल को खूबसूरती से दिखाती है. बैकग्राउंड म्यूजिक पूरी तरह से फिल्म की कहानी से मैत खाता है. सेकंड हाफ की स्पीड जहां कुछ सीन थोड़े लंबे लगते हैं, वह थोड़े बेहतर हो सकते थे. अगर इसे छोड़ दें तो ये एक बेहतरीन फिल्म है.

वनवास हमारे जीवन का आईना है

वनवास सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये हमारे जीवन का आईना है, जो हमें इंसानी रिश्तों की नाजुकता और ताकत दिखाती है. इस दिल को छू लेने वाली फिल्म को अपने दोस्तों और परिजनों के साथ देखें. इस फिल्म से सिखी हुई बातें फिल्म खत्म होने के बाद भी सभी के दिलों में बनीं रहने वाली है.

Also Read- Vanvaas Movie Review: गदर के तारा सिंह के बेटे जीते की कहानी देख फैंस के छलके आंसू, यूजर्स बोले- रोंगटे खड़े हो गए

Also Read- Pushpa 2 Success: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सुनामी आ गई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >