Vanvaas Box Office Day 2: गदर 2 के आसपास भी नहीं पहुंची वनवास, कमाए महज इतने करोड़

Vanvaas Box Office Day 2: अनिल शर्मा की ओर निर्देशित वनवास 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब नहीं हुई. आइये जानते हैं 2 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

Vanvaas Box Office Day 2: अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित और नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर वनवास शुरुआती दिनों में दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. मूवी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और सोशल मीडिया पर इसे औसत प्रतिक्रिया मिली. कहा जा रहा था कि अनिल की यह फिल्म सनी देओल की गदर 2 की तरह कुछ कमाल करेगी, लेकिन ओपनिंग डे पर ही इसका बुरा हाल हुआ और यह दो डिजीट तक भी नहीं पहुंच पाई.

वनवास ने 2 दिनों में कमाए इतने करोड़

वनवास की बॉक्स ऑफिस पर मुफासा: द लायन किंग और पुष्पा 2 के साथ टक्कर हुई. जहां अल्लू अर्जुन की रिलीज 17वें दिन भी अधिकांश स्क्रीनों पर धूम मचा रही है. वहीं नाना पाटेकर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 0.6 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन भी मूवी का यही हाल रहा. इसने मॉनिंग और दोपहर के शोज मिलाकर 1 करोड़ कमाए. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 1.65 हुआ. यह डिजीट निराशाजनक है. गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अनिल शर्मा की यह फिल्म बुरी तरह पिट गई.

वनवास का कलेक्शन

  • Vanvaas Box Office Collection Day 1- 0.6 करोड़
  • Vanvaas Box Office Collection Day 2- 1 करोड़

Vanvaas Box Office Total Collection- 1.65 करोड़

वनवास के बारे में

अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित वनवास, दीपक त्यागी (नाना पाटेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनोभ्रंश से पीड़ित है और अपने तीन बड़े बच्चों के साथ शिमला में रहता है. हालांकि उनके बच्चों ने गंगा में डूबने का बहाना बनाकर उन्हें वाराणसी में छोड़ दिया. यही दीपक की मुलाकात वीरू (उत्कर्ष शर्मा) से होती है, जो एक अनाथ और पेशे से चोर है. शुरुआत में वीरू दीपक को चिढ़ाता है, लेकिन जब उसे बुजुर्गों की दुर्दशा के बारे में पता चलता है. तब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है.

Also Read- Gadar 3: नाना पाटेकर ने गदर 3 में विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल मुझे मारेंगे तो…

Also Read- Vanvaas Movie Review: अनिल शर्मा की फिल्म वनवास देख आ जाएगी घर की याद, परिवार से जुड़ी यादें होगी ताजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >