Urvashi Rautela ने ऑरी संग किया कुछ ऐसा, Video देख आप रह जाएंगे दंग

Urvashi Rautela: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर इन-दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. अब उनकी मुलाकात सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी से हुई. जहां दोनों ने एक दूसरे संग कुछ ऐसा किया कि नेटिजन्स हैरान रह गए.

Urvashi Rautela: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन-दिनों अपनी ग्लैमरस अदाओं से 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने अलग-अलग आउटफिट्स से पूरे इंटरटेन को खूब इम्प्रेस किया. फेस्टिवल के दौरान ही एक्ट्रेस ऑरी से मिली. इस मुलाकात का एक पल सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में, ओरी कहता है, “दोस्तों, देखो मैंने किसे पाया.” उर्वशी उसके पीछे खड़ी दिखाई देती है. ओरी और उर्वशी दिल खोलकर हंसते हैं. ऑरी दबिडी दबिडी गाने पर डांस भी कर रहे हैं. तभी उर्वशी अपने बॉलगाउन से उनको ढक देती है. जिससे उनका चेहरा पूरी तरह से ढक जाता है. जैसे ही वह ड्रेस से बाहर निकलता है, उर्वशी जोर से हंसने लगती है. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए ओरी ने उर्वशी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “कान्स में अपने तोते को खोने के बाद बॉल गाउन के नीचे ओरी को कैद करने वाली पहली भारतीय महिला.” ऑरी की दोस्त मुस्कान चनाना ने लिखा, “क्या आपने उनकी ड्रेस के नीचे रेड कार्पेट पर वॉक किया?” जबकि एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “वह स्टेप तो.” एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्वशी की वॉर्डरोब मालफंक्शन पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “यही करते-करते उसकी ड्रेस फट गई थी… अब मुझे पता चला”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >