उर्वली रौतेला की हॉट फोटो देखकर आप भी कहने लगेंगे ‘चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे...’

Urvashi Rautela Bold Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अपनी तसवीरों औऱ वीडियोज से एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती है. हाल ही में उर्वशी का एयरपोर्ट लुक वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.

Urvashi Rautela Bold Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अपनी तसवीरों औऱ वीडियोज से एक्ट्रेस लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती है. हाल ही में उर्वशी का एयरपोर्ट लुक वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं.

उर्वशी रौतेला अपनी तसवीरों के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने अपनी एक लेटेस्ट तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो कमाल लग रही है. इस तसवीर में एक्ट्रेस की अदाएं भी देखने लायक है. उन्होंने ग्रीन कलर का टॉप पहना है और बाल खुले हुए है. वो कैमरे को देखकर पोज दे रही है. ये तसवीर देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे है.

https://www.instagram.com/p/CEGzPXfBc98/

इस तसवीर को देख फैन ने लिखा, कत्ल करती है आपकी ये अदाएं. एक ने लिखा, आप मेरी ड्रीम गर्ल है. एक अन्य फैन ने लिखा, चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे रूप. वहीं, बहुत सारे फैन ने एक्ट्रेस की इस तसवीर को हॉट और सेक्सी बताया.

Also Read: बीच साइड पर प्रेग्नेंट करीना की तसवीर हो रही वायरल, बेबो के चेहरे पर दिखी प्रेग्नेंसी की खुशी

हाल ही में गौतम गुलाटी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की थी. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा था,’ शादी मुबारक नहीं बोलोगे?’ गौतम की इस तस्‍वीर के सामने आते ही फैन्‍स थोड़े शॉक्‍ड हो गए थे. कुछ फैंस ने दोनों को बधाई भी दे दी थी. दरअसल उनकी यह तस्वीर उर्वशी रौतेला की आनेवाली फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ की है. यह फिल्‍म का सीन है. फिल्‍म में उर्वशी और गौतम की जोड़ी बनी है.

इसके अलावा उर्वशी रौतेला जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है. फिल्‍म का निर्देशन सूसी गणेशन ने किया है. फिल्‍म में उर्वशी के अलावा अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का किरदार बेहद दिलचस्‍प होनेवाला है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >