हाथ में पॉपकॉर्न लेकर हो जाएं तैयार, अपकमिंग महीनों में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा गदर, रिलीज होंगी ये धाकड़ फिल्में

इस साल सिनेमाघरों में कई जबरदस्त और शानदार मूवीज रिलीज होने के इंतजार में है. लिस्ट में आलिया भट्ट, अजय देवगन, अल्लू अर्जुन की मूवीज शामिल है. आपको बताते हैं ये सारी फिल्में कब रिलीज होगी.

इस साल आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, वरुण धवन जैसे बड़े सितारों की मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. कौन-कौन सी मूवी कब रिलीज होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Jigra

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में वेदांग रैना और आदित्य नंदा भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. आलिया की इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्साहित है. ये मूवी 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी.

Singham again

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. इसमें अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीनी कपूर, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ काम कर रहे हैं. ये 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है. मेकर्स ने नये रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है.

Devara

जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. पहले ये 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है.

Auron mein kahan dum tha

अजय देवगन और तब्बू स्टारर औरों में कहां दम था 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसका ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

Vedaa

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसकी जानकारी खुद एक्टर ने फैंस को दी थी. इसमें जॉन के अलावा शरवरी, तमन्ना भाटिया है.

Puspha 2

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 का एक लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं. हालांकि पहले ये 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

Pushpa 2 Teaser: होश उड़ा देगा ‘पुष्पा’ का ये खतरनाक अंदाज, साड़ी- माथे पर टीका लगाए दिखे अल्लू अर्जुन, टीजर हुआ रिलीज

Khel khel mein

पुष्पा 2 और सिंघम अगेन 15 अगस्त को अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. उनकी जगह अक्षय कुमार की मूवी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसमें अक्षय के अलावा तापसी पन्नू, वाणी कपूर भी है.

Kill

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की किल 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसे करण जौहर और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है. इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >