Upcoming Films Of June 2024: सिनेमाघरों में जल्द एंट्री होगी इन फिल्मों की, जो इस बोरिंग जून को एंटरटेनिंग बना देंगी

Upcoming Films Of June: जून की गर्मी से हो चुके हैं बोर, तो खुद पे लगाए थोड़ा जोर. वो कैसे? दरअसल, जून में एक से एक जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली हैं. जिसे देखने के लिए आपको केवल एक कष्ट करना होगा, थिएटर जाने का और आपके एंटरटेनमेंट का बंदोबस्त हो जायेगा.

Upcoming Films Of June 2024: 2024 का आधा साल खत्म हो चुका है. कई फिल्में अब तक रिलीज हुई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. कई फिल्में ऐसी भी रही, जिनका कुछ खास असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिला. हालांकि, अब जून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन गर्मी की वजह से इस जून में आप बोर न हों, इसके लिए हमारे पास एक ऑप्शन है. दरअसल, इस बोरिंग जून को एंटरटेनिंग जून बनाने के लिए हम आपके पास इसी महीने रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपके बोरिंग डेज की छुट्टी हो जायेगी.

मुंज्या

स्त्री के निर्देशक आदित्य सर्पोत्दर इस अपकमिंग फिल्म मुंज्या को डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मुंज्या एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है. इसमें कंप्यूटर जनरेटेड भूत होगा. वहीं, शरवरी और अभय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म मैडॉक सुपरजेचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक पीपल के पेड़ में रहने वाले मुंज्या की है, जिसकी मौत शादी से पहले हो जाती है. इसी के बाद वह मुंज्या बन जाता है.

चंदू चैंपियन

कबीर खान के निर्देशन में बनी चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देने आ रही है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं. वह फिल्म में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल लाने वाले मुरलीकांत पेटकर के किरदार को निभा रहे हैं. यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है.

इश्क विश्क रिबाउंड

इश्क विश्क रिबाउंड का निर्देशन निपुण धर्माधिकारी ने किया है. यह फिल्म 21 जून 2024 को रिलीज हो जायेगी. इस फिल्म में रोहित सराफ, जिब्रान खान, पश्मीना रोशन और नायला ग्रेवल लीड रोल में है. फिल्म की कहानी चार दोस्तों की है, जो दोस्ती, प्यार खुद के बीच फंस जाते हैं. अब इसे देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आखिर वह इस जाल से खुद को कैसे निकालते हैं.

Also Read OTT Release: Gullak 4 से लेकर Kota Factory 3 तक, जून के महीने में कई धांसू सीरीज हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >