Ulajh OTT Release: ओटीटी पर आ गई जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया की 'उलझ', जानें कब और कहां देखें

Ulajh OTT Release: जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया की उलझ ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है. इस फिल्म की कहानी सुहाना भाटिया (जाह्नवी कपूर) के किरदार पर केंद्रित है.

Ulajh OTT Release: जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया की स्पाई-थ्रिलर ‘उलझ’ थिएटर्स में 2 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म में जाह्नवी कपूर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है.

कब और कहां देखें उलझ?

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा कि, “ऐसी दुनिया में जहां हर शब्द झूठ है और हर कदम जोखिम भरा है, वह सत्य की खोज में कितनी दूर तक जाएगी? देखिए उलाज, अब नेटफ्लिक्स पर.” इसका मतलब आप आज से उलझ को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Ulajh: इन 5 वजहों से पब्लिक को जरूर देखनी चाहिए जान्हवी कपूर की फिल्म, थ्रिलर ऐसा हिल जाएगा दिमाग

Also Read: Ulajh Trailer: जान्हवी कपूर की ‘उलझ’ का धमाकेदार ट्रेलर..40 मिलियन व्यूज से ज्यादा…. आपने देखा क्या

उलझ की कहानी

उलझ का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है. इस फिल्म की कहानी सुहाना भाटिया के किरदार जाह्नवी कपूर के इर्द गिर्द घूमती है. जिसका बचपन से सपना एक सरकारी अधिकारी बनने का था और उसकी सालों की मेहनत आखिरकार रंग लाती है और वह भारत की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर बन जाती है. इसके बाद वह कई राजनीतिक साजिशों में घिर जाती है. अब देखना यह मजेदार होगा कि क्या इन साजिशों में वह अपने करियर को बचा पाती है.

उलझ की स्टार कास्ट

उलझ में जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया के अलावा रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र जोशी, अरुण मलिक और प्रियंका पाल अहम भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Ulajh movie : फिल्म में जाह्नवी कपूर ने जगाई श्रीदेवी जी की याद…..राजेश तेलंग की खास तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >