Udit Narayan: किस कंट्रोवर्सी पर उदित नारायण ने तोड़ी चुप्पी, सिंगर ने कही ऐसी बात, सुनकर नहीं होगा यकीन

उदित नारायण ने फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐसी बात कही, जिसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी. वीडियो में उन्होंने अपने किसिंग कंट्रोवर्सी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनको किस वाला वीडियो दो साल पुराना है.

सिंगर उदित नारायण अपनी सुरीली आवाज और गानों के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे थे. इस दौरान उन्होंने एक महिला को गले लगाया और उसके बाद उन्हें किस कर लिया. उनका वीडियो वायरल होने पर उसपर काफी विवाद मचा था. कुछ लोगों ने इसे मजाकिया लहजे में लिया, जबकि कुछ ने इसे अनुचित बताया. इस घटना ने पर अब सिंगर ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया.

उदित नारायण ने खुद को उड़ाया मजाक

उदित नारायण फिल्म ‘पिंटू की पप्पी’ के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जिसमें वह फिल्म के टाइटल को लेकर बात करते दिखे. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा कि ‘टाइटल तो बदल देना चाहिए आपको. पप्पी तो ठीक है…टाइटल तो बहुत खूबसूरत है आपकी फिल्म का, ‘पिंटू की पप्पी.’ लेकिन… ‘उदित की पप्पी’ तो नहीं है? ये भी ए��� इत्तेफाक है कि इसे भी अभी ही रिलीज होनी था.” साथ ही सिंगर ने बताया कि वह वीडियो दो साल पुराने का है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

क्या थी कंट्रोवर्सी?

दरअसल, कुछ समय पहले उदित नारायण का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह परफॉर्म कर रहे थे, तब एक फीमेल फैन स्टेज के पास आई जो उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी. सिंगर भी फ्रेम में आने के लिए झुके और तभी फैन ने उनके गाल पर किस करने के लिए अपना चेहरा आगे बढ़ाया. उसके बाद उदित ने उन्हें जबरदस्ती लिप पर किस कर लिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इसपर हंगामा मचने लगा. इस पर यूजर्स प्रतिक्रिया देने लगे. इस घटना का सिंगर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, “फैंस इतने दीवाने होते हैं. हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं. कुछ लोग इसे प्रोत्साहित करते हैं और इसके ज़रिए अपना प्यार दिखाते हैं. उड़ाके क्या करना है अब इस चीज को? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं, और हमारे पास बॉडीगार्ड भी मौजूद हैं. लेकिन फैंस को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाता है, कोई हाथ चूमता है. ये सब दीवानगी होती है. इसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >