Udaipur Files के निर्माता अमित जानी को जान से मारने की मिली धमकी, जानें पूरी बात

Udaipur Files: फिल्म उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. निर्माता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी.

Udaipur Files: फिल्म उदयपुर फाइल्स एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फाइनली सिनेमाघरों में 8 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. मूवी में कन्हैया लाल की भूमिका एक्टर विजय राज ने निभाया है. फिल्म के निर्माता अमित जानी ने अपने एक्स पर बताया कि उन्हें फिल्म को लेकर जान से मारने की धमकी मिली रही है. उन्होंने इस बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा है. उनके पोस्ट के अनुसार, उन्हें अनजान नंबर से कई सारे कॉल्स आ रहे, जिसमें उन्हें जान से मारने की बात कही जा रही है.

उदयपुर फाइल्स के निर्मात को मिल रही जान से मारने की धमकी

अमित जानी ने अपने एक्स पर लिखा, इस नंबर से लगातार बम से उड़ाने की, गोली मारने की धमकी और गाली-गालौच की जा रही है. ये खुद को बिहार का रहने वाला बता रहा. खुद का नाम तबरेज बता रहा है और इसपर मुकद्दमा कायम करके इसको गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने अपने पोस्ट केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के अधिकारियों के साथ-साथ यूपी पुलिस और राज्य सरकार को टैग किया है.

सच्ची घटना पर आधारित है उदयपुर फाइल्स

उदयपुर फाइल्स दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है, जो साल 2022 में हुआ था. राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया की दुकान में दिनदहाड़े दो लोग कपड़े सिलवाने को लेकर घुसे और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. उन्होंने इस नृशंस हत्या का वीडियो बनाया और इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया था. इस घटना से पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. पुलिस रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना के मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद है. आरोप था कि उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल के डिबेट शो में पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए नुपुर शर्मा के विवादित बयान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ क्लैश पर कहा- बहुत सारे सवाल हैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >