Priyanka Chopra की वजह से इस एक्टर का घर टूटने से बचा, गुस्से में पत्नी ने छोड़ दिया था घर

निर्देशक सुनील दर्शन ने सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. सुनील के अनुसार, बरसात फिल्म में अक्षय और प्रियंका काम करने वाले थे. लेकिन बाद में ऐसे हालात बने कि अक्षय मूवी करने से पीछे हट गए.

फिल्म ‘बरसात’ में प्रियंका चोपड़ा और बॉबी देओल ने काम किया था, जो साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों ने काफी सराहा था और गाने भी सुपरहिट हुए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉबी की जगह पहले इसमें प्रियंका के अपोजिट अक्षय कुमार नजर आने वाले थे. फिल्म पहले खिलाड़ी कुमार को ऑफर की गई थी. हालांकि बीच में ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद एक्टर ने कभी भी प्रियंका संग दोबारा काम ना करने की कसम खा ली. आखिर ऐसा क्या हुआ, आपको पूरी बात बताते हैं.

सालों बाद अक्षय कुमार के अफेयर का हुआ खुलासा

‘बरसात’ फिल्म के डायरेक्टर सुनील दर्शन ने सालों बाद खुलासा किया कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से अक्षय कुमारा ने फिल्म छोड़ दी. यूट्यूब चैनल फ्राइडे टॉकीज में बातचीत में सुनील ने बताया, अक्षय कुमार बरसात के हीरो थे. फिल्म जैसे शुरू हुई, उन्हें अपनी पत्नी के साथ कुछ अजीब सा समस्या का सामना करना पड़ा. अक्षय और प्रियंका के साथ शूटिंग शुरू हो गई थी और फिर एक्टर ने मुझे मिलने बुलाया. इस बीच बॉबी के मैनेजर ने मुझे उनके साथ मूवी करने के लिए कहा. मैंने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा.

ट्विंकल घर छोड़कर चली गई थी

सुनील दर्शन ने बताया अक्षय कुमार ने ऐसे बीच में प्रोजेक्ट क्यों छोड़ दिया. सुनील ने कहा, कुछ ब्लंडर ऐसे हो चुके थे. प्रियंका और अक्षय के अफेयर की खबरें फैल गई थी और ट्विंकल ने घर छोड़ दिया था. एक एक्टर के तौर पर आपकी जिम्मेदारी लेनी पड़ती है. अगर आपकी पत्नी एक्ट्रेस रह चुकी है तो उसे इंड्स्ट्री के बारे में सब पता है क्योंकि उसने सारे बड़े स्टार्स के साथ काम किया हुआ है. उसे सब मालूम था. वहीं, सुनील ये बात क्लियर कि वो ये सब के लिए प्रियंका को जिम्मेदार नहीं ठहराते क्योंकि वो उसके लिए जो ठीक था, वो कर रही थी. जिसके बाद ये किरदार बॉबी देओल की झोली में आ गिरा.

Also Read- Sky Force Release Date: हैट्रिक फ्लॉप फिल्मों का दाग धोने अब इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >