Tu Yaa Main: तीसरे दिन गिरा ‘तू या मैं’ का कलेक्शन, आंकड़े देख पकड़ लेंगे माथा

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: शानाया कपूर की ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई. तीन दिन में फिल्म 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई. ओपनिंग वीकेंड पर ही फिल्म का हाल बॉक्स ऑफिस पर खराब है.

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 3: पिछले साल शनाया कपूर ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से डेब्यू किया था और अब उनकी दूसरी फिल्म ‘तू या मैं’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सर्वाइवल थ्रिलर जॉनर की यह फिल्म रिलीज होते ही चर्चा में आ गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कोई खास कमाल नहीं कर पाई. फिल्म को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो से कड़ी टक्कर मिली. आइए आपको बताते हैं कि तीसरे दिन ‘तू या मैं’ का क्या हाल बॉक्स ऑफिस पर है.

‘तू या मैं’ की कमाई कमजोर

‘तू या मैं’ की कहानी एक रैपर और एक इन्फ्लुएंसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में साथ आते हैं और अचानक एक सुनसान पूल में खूंखार मगरमच्छ के बीच फंस जाते हैं. इसके बाद शुरू होती है जिंदगी बचाने की कहानी. थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस कहानी से उम्मीदें काफी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये की कमाई की. अब तीन दिन में इसकी कमाई कुल 2.80 करोड़ रुपये हो गई है.

भारत-पाक मैच का असर

रिलीज़ के दौरान भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले का भी असर देखने को मिला. क्रिकेट मैच की वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम रही, जिसका असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला. फिल्म की सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी रात वाले शोज में कम देखने को मिला.

  • सुबह के शो: 5.05%
  • दोपहर के शो: 14.85%
  • शाम के शो: 20.48%
  • रात के शो: 13.07%

ओ रोमियो ने मारी बाजी

दूसरी ओर ओ रोमियो ने तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 21.65 करोड़ रुपये जुटा लिए, जो ‘तू या मैं’ की कमाई से कई गुना ज्यादा है. रोमांटिक ड्रामा जॉनर की इस फिल्म को दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से भी फिल्म को फायदा मिल रहा.

यह भी पढ़ेंTu Yaa Main: उम्मीद से कम ओपनिंग, डे 2 पर संभली ‘तू या मैं’ की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >