Top 10 Bollywood Actors Instagram Followers: इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या यह दिखाती है कि बॉलीवुड एक्टर्स की पॉपुलैरिटी बड़े पर्दे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार बढ़ती जा रही है. सलमान खान, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे स्टार्स आज भी फैंस के फेवरेट बने हुए हैं और इंस्टाग्राम के जरिए उनसे जुड़े रहते हैं.
सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड एक्टर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 72 मिलियन फॉलोअर्स हैं. सलमान अक्सर अपनी फिल्मों, फिटनेस, परिवार और पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते हैं.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 65.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह अपनी फिल्मों, फिटनेस, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों से जुड़े पोस्ट शेयर करते हैं.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 50.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया में वह अपने फिल्मों, ट्रैवल, फोटोशूट और मजेदार वीडियोज के जरिए फैंस का एंटरटेन करते रहते हैं.
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
ऋतिक रोशन अपने शानदार डांस, फिटनेस और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर वो फिटनेस, परिवार और फिल्मों से रिलेटेड पोस्ट शेयर करते रहते है और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 49.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
'किंग खान' के नाम से मशहूर शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर करीब 48.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह अपनी फिल्मों, खास मौकों को शेयर कर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहते हैं.
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
शाहिद कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 48.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह अपनी फिल्मों, फिटनेस, फैशन और परिवार से रिलेटेड तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
रणवीर सिंह अपनी जबरदस्त एनर्जी और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह फिल्मों, ब्रांड शूट और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.
वरुण धवन (Varun Dhawan)
वरुण धवन रोमांटिक कॉमेडी, एक्शन और दमदार ड्रामा फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 45.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)
टाइगर श्रॉफ अपने शानदार एक्शन, डांस और फिटनेस के लिए पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 39.4 मिलियन फॉलोअर्स है. वह अक्सर जिम वर्कआउट, स्टंट वीडियो और फिल्मों से रिलेटेड अपडेट्स शेयर करते रहते हैं.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
बिग बी सके नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन आज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 36.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह अपनी फिल्मों, कविताओं और पारिवारिक तस्वीरों से रिलेटेड पोस्ट शेयर करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें: 'भूल भुलैया 4' पर अपडेट, एक बार फिर 'रूह बाबा' बनेंगे कार्तिक आर्यन, 2027 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
