Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया है. फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और 10 नए एक्टर्स नजर आए हैं.ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की.यहां 2025 की टॉप 10 हिंदी ओपनिंग फिल्मों पर नजर डालते हैं.

Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: आर एस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और 10 नये एक्टर्स ने काम किया हैं. फिल्म ओटीटी पर नहीं रिलीज होगी और दर्शक इसे सिर्फ सिनेमाघरों में ही देख सकते हैं. मूवी ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये कमाए. उम्मीद है कि रिलीज के पहले संडे को मूवी तगड़ी कमाई करेगी. यहां 2025 की टॉप 10 हिंदी ओपनिंग फिल्मों पर नजर डालते हैं.

2025 की टॉप 10 हिंदी फिल्में जिनकी ओपनिंग कमाई सबसे ज्यादा रही

  • छावा- 29.50 करोड़ रुपये
  • सिकंदर- 25 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 5- 22 करोड़ रुपये
  • रेड 2- 19 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स- 13.75 करोड़ रुपये
  • सितारे जमीन पर- 10.50 करोड़ रुपये
  • जाट- 9 करोड़ रुपये
  • केशरी चैप्टर 2- 7.70 करोड़ रुपये
  • भूल चूक माफ- 6.85 करोड़ रुपये
  • देवा- 5.25 करोड़ रुपये

आमिर खान की सितारे जमीन पर को मिला छठा स्थान

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस साल की अभी तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. मूवी ने तगड़ी ओपनिंग की थी और इसमें अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना हैं. इसके अलावा लेटेस्ट रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 भी इन दिनों लोगों की पहील पसंद बनी हुई है. लिस्ट में आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर छठे नंबर पर है. इस फिल्म से आमिर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे है. मूवी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी. इसके अलावा सनी देओल की जाट सातवें स्थान पर है. गदर 2 के बाद जाट से सनी ने सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी की और मूवी को अच्छा रिएक्शन दर्शकों से मिला. लिस्ट में सबसे आखिरी में शाहिद कपूर की देवा है जिसने 5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था.

यह भी पढ़ें–  कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कहा- सब कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >