बॉलीवुड में पसरा मातम, ‘गदर’ के इस एक्टर का हुआ निधन

Tony Mirchandani Passed Away: बीते दिन मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ हेलेना ल्यूक के निधन की खबर से बॉलीवुड में मातम छा गया था. अब ‘गदर’ और ‘कोई मिल गया’ फेम एक्टर का निधन हो गया.

Tony Mirchandani Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. कुछ दिन पहले ही मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया था. बीते दिन खबर आई कि मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ यानी पूर्व एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक के निधन की खबर सामने आई. अब फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है. ‘कोई मिल गया’ और ‘गदर’ फेम एक्टर टोनी मीरचंदानी अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने 54 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी.

टोनी मीरचंदानी का हुआ निधन

टोनी मीरचंदानी ने कईं फिल्मों के अलावा कईं टीवी शोज में भी काम किया था. टोनी ने ‘कोई मिल गया’ और ‘गदर’ में अपने किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. ‘गदर’ में सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी ने काम किया है और फिल्म सुपरहिट रही थी. वह एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर थे और उन्होंने फिल्मों के अलावा कईं टीवी शोज में काम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर लंबे टाइम से बीमार चल रहे थे. इस वजह से उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैंस और को-स्टार काफी दुखी है.

टोनी मीरचंदानी के परिवार वालों ने रखी प्रार्थना सभा

टोनी मीरचंदानी के परिवार वालों ने उनके लिए प्रार्थना सभा आयोजित की है. टोनी अपने पीछे वाइफ टोनी मीरचंदानी और श्लोका मीरचंदानी को छोड़ गए है. परिवार वालों ने जानकारी शेयर की है, जिसके मुताबिक प्रार्थना सभा सिकंदराबाद हैदराबाद, तेलंगाना में रखी गई है.

Also Read- Helena Luke: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन, आखिरी पोस्ट में लिखा था- अजीब लग रहा

Also Read- Vanvaas: गदर के ‘जीते’ अब नजर आएंगे फिल्म वनवास में, तारा सिंह नहीं ये शख्स बनेगा सपोर्ट सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >